मेधावी छात्राओं को सौंपे स्कॉलरशिप के चेक
भाजपा राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर की माता प्रमुख समाजसेविका धर्मवती नागर की नौवीं पुण्यतिथि हवन यज्ञ कर मनाई गई। उनकी स्मृति में पारस हास्पिटल गुरुग्राम की ओर से चार मेधावी छात्राओं को स्कालरशिप के चेक सौंपे गए।
बुलंदशहर, जेएनएन। भाजपा राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर की माता प्रमुख समाजसेविका धर्मवती नागर की नौवीं पुण्यतिथि हवन यज्ञ कर मनाई गई। उनकी स्मृति में पारस हास्पिटल गुरुग्राम की ओर से चार मेधावी छात्राओं को स्कालरशिप के चेक सौंपे गए।
पारस डेयरी प्रांगण में प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर के पंडित सुरेश चंद शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ संपन्न कराया, जिसमें स्व. धर्मवती नागर के पुत्रों के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों समेत क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने आहुति देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाद में वेदराम कालेज आफ हायर एजुकेशन की मेधावी छात्रा काजल बिधूड़ी, शिवांगी, सुजाता, भावना को भाजपा राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर व पारस हास्पिटल गुरुग्राम के निदेशक डा. धर्मेद्र नागर ने 25-25 हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया। उन्होंने मेधावी छात्राओं से उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन क्षेत्र का नाम रोशन करने पर जोर दिया। इस मौके पर किरनपाल सिंह ब्लाक प्रमुख, काले खां कुरैशी पालिकाध्यक्ष, नवनीत शर्मा एडवोकेट, जगतपाल सिंह, मुकेश शर्मा, मोहम्मद शारिक, मंगतराम पाल, शैलेश तेवतिया, राजवीर सिंह, सुभाष चंद सिघल, बब्लू कंसल, प्रेम भूषण आदि लोग मौजूद रहे।