सिनेमाघर में गेट पर लगेगी सैनिटाइज मशीन, एक सीट छोड़कर बैठेंगे दर्शक
तमाम एहतियातों व सावधानियों के साथ सिनेमाघरों थियेटरों और मल्टीप्लेक्स को खोलने अनुमति मिलने के बाद संचालकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बुलंदशहर, जेएनएन। तमाम एहतियातों व सावधानियों के साथ सिनेमाघरों, थियेटरों और मल्टीप्लेक्स को खोलने अनुमति मिलने के बाद संचालकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार से मिली गाइडलाइन के आधार पर कोविड-19 नियमों के साथ 15 अक्टूबर से सिनेमा हाल खोले जाएंगे। इसमें कर्मचारियों के लिए मास्क, ग्लब्स की व्यवस्था रहेगी। साथ ही एंट्री गेट से लेकर थियेटर के बाहर सैनिटाइज मशीन लगाई जाएगी।
कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन में 22 मार्च से तमाम व्यवस्थाओं के साथ सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। संक्रमण बढ़ने से जिले के सभी सिनेमाघर छह महीने से बंद थे, लेकिन अब संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के बाद निमयों का पालन कराते हुए सिनेमाघरों को खोला जा रहा है। इसके लिए सिनमेमाघरों में हर शो के बाद सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही यहां काम करने वाले स्टाफ को हैंड ग्लव्स, पीपीई किट और बूट उपलब्ध कराए जाएंगे। सिनेमा घरों में उचित वेंटीलेशन की व्यवस्था भी की जाएगी। कोरोना के सभी नियमों का पूरी तरह पालन कर संचालन की तैयारियां शुरु हो गई हैं।
एंट्री और एग्जिट पर लगेगी आटो सैनिटाइजर मशीन
सिनेमाघरों में एंटी गेट, टिकट काउंटर और एग्जिट गेट पर आटो सैनिटाइजर मशीन या पैरो वाली मशीन लगाई जाएगी। प्रत्येक दर्शक को फेस मास्क पहनने के बाद ही एंटी दी जाएगी। इसके साथ ही थर्मल स्क्रीनिग के लिए भी कर्मचारी की डयूटी रहेगी। थर्मल स्क्रीनिग कर उसे टिकट पर लिखा जाएगा। टिकट बुकिग के खुलेगी सिगल खिड़की
एमएमआर मॉल में स्थित सिनेमाघर में दर्शकों के लिए आनलाइन टिकट की व्यवस्था भी है। कोरोना के नियमों को देखते हुए ऑनलाइन टिकट बुकिग के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। साथ ही टिकट बुकिग के लिए सिगल खिड़की को खोला जाएगा। इससे आसानी से शारीरिक दूरी का पालन कराया जा सके।
दिखाई जाएगी एक मिनट की शॉर्ट फिल्म
कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए एक मिनट की फिल्म या अनाउंसमेंट शो के पहले और मध्यांतर के पहले और बाद में एक मिनट की शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी। जिसमें लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में बताया जाएगा। जिससे लोग कोरोना के प्रति सावधानी बरत सकें।
यह की जा रही हैं व्यवस्थाएं
- एक सीट को छोड़कर बुक किए जाएंगे टिकट
- शारीरिक दूरी के लिए बनाई गई है सीट छोड़कर बुकिग की व्यवस्था
- एंट्री-एग्जिट गेट पर लगेगी ऑटो सैनिटाइजर मशीन
- बिना मास्क के सिनेमाघर में नहीं दी जाएगी एंट्री
- थूकने या कोई चीज फेंकने की होगी सख्त मनाही
- शारीरिक दूरी के लिए खुलेगी एक खिड़की
- ऑनलाइन टिकट बुकिग पर दिया जाएगा जोर, दर्शकों को भी करेंगे प्रेरित
- एक मिनट तक कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए दिखाई जाएगी शॉर्ट फिल्म
इन्होंने कहा-------
मॉल के सिनेमाघर में तीन आडी हैं। एक आडी में 25्र0 सीटें हैं। अब नियमानुसार 50 प्रतिशत के आधार पर 125 सीटों पर बुकिग की जाएगी। इसमें एक सीट छोड़कर बुकिग करने की तैयारी की गई है। टिकट भी इसी हिसाब से दिए जाएंगे। टिकटों पर एक सीट छोड़कर दूसरी सीट का नंबर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसमें भी 80 प्रतिशत तक ही बुकिग हो पाती है। गाइडलाइन के अनुसार कोरोना के सभी नियमों का पालन किया जाएगा।
- मनोज तोमर, संचालक