सपा सरकार ने बिना भेदभाव लागू की थीं योजनाएं
बुलंदशहर जेएनएन। सपा प्रदेश सचिव व एमएलसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के विरुद्ध जनत
बुलंदशहर, जेएनएन। सपा प्रदेश सचिव व एमएलसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के विरुद्ध जनता में आक्रोश व्याप्त है। जिस कारण सपा की ओर से जनता का रूझान बढ़ रहा है। क्योंकि सपा ने प्रदेश का बिना भेदभाव विकास व जनहित कारी योजनाएं लागू की थी। इस बार विधानसभा चुनाव निश्चित कार्यकर्ताओं व समर्थकों के प्रयास से सपा प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बनने जा रही है।
ककोड़ क्षेत्र के गांव धनौरा में सपा प्रबुद्ध वर्ग की कार्यक्रम किया गया। जिसमें एमएलसी जितेन्द्र यादव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राहुल यादव बतौर मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान जितेन्द्र यादव ने गांव धनौरा निवासी दुर्गेश शर्मा को सपा प्रबुद्ध सभा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने का मनोनयन पत्र सौंपा। गांव के ही सुमित शर्मा उर्फ मोनू पंडित को जिला सचिव मनोनीत किया गया है। एमएलसी जितेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश समेत देश को चार लोग चला रहे हैं। अध्यक्षता लख्मी चंद शर्मा और संचालन योगेश शर्मा ने किया। मौके पर अर्जुन बौरे, भूपेंद्र चौधरी,किसान यूनियन एकता के अर्जुन, छोटे, टीटू चौधरी, कोमल चौधरी, वीर सिंह चौधरी, प्रदीप शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा सरकार में सभी वर्गो का सम्मान : मनोज वाल्मीकि
संवाद सहयोगी, गुलावठी : राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। मोहल्ला रामनगर में स्थित समाजसेवी संजय बिलाल के आवास पर मनोज वाल्मीकि का स्वागत करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वह सफाई कर्मचारियों का शोषण नहीं होने देंगे। अन्य सरकारों में सफाई कर्मचारियों का शोषण होता था लेकिन भाजपा सरकार में सफाई कर्मचारियों को सम्मान मिला है। इस मौके पर संजय बीलाल, राजा दयाल, पालिका लिपिक मदन गोपाल गुप्ता, भाजपा नेत्री विद्यावती तोमर, निखिल सिघल, राजेश अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।