Move to Jagran APP

शैक्षिक संस्थानों पर भी चढ़ने लगा भगवा रंग

बुलंदशहर : सूबे में जो भी सरकार आती है वह चाहती है कि पूरे प्रदेश में केवल और केवल उ

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 10:20 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 10:20 PM (IST)
शैक्षिक संस्थानों पर भी चढ़ने लगा भगवा रंग
शैक्षिक संस्थानों पर भी चढ़ने लगा भगवा रंग

बुलंदशहर : सूबे में जो भी सरकार आती है वह चाहती है कि पूरे प्रदेश में केवल और केवल उसका ही रंग नजर आए। पूर्व की सरकारों ने भी ऐसा किया है। अब भाजपा सरकार भी उसकी राह पर चल निकली है। पहले मंडियों व रोडवेज बसों के बाद अब शैक्षिक संस्थानों पर भी भगवा रंग चढ़ने लगा है। इसके अलावा शहर में बने पुल की रे¨लग आदि पर भी भगवा रंग नजर आने लगा है।

loksabha election banner

जिले में करीब दो माह पहले मंडी, रोडवेज बस, सड़कों के डिवाइडर, पुल की रे¨लग और अब शैक्षिक संस्थानों पर भी भगवा रंग चढ़ने लगा है। शहर के केंद्रीय विद्यालय व राजकीय इंटर कालेज में भगवा रंग की पुताई कराई जा रही है। विद्यालयों के प्रधानाचार्यो से इस बाबत की तो उन्होंने बताया कि यह स्वयं के विवेक से पुताई कराई जा रही है। ऐसे रंग पुतवाने के लिए किसी तरह के आदेश नहीं मिले हैं।

-------

पूर्व की सरकारों ने भी पुतवाए थे अपने दल के रंग

बसपा सरकार में प्रदेश के सरकारी भवनों, शैक्षिक संस्थानों, बसों आदि पर नीला व सफेद रंग नजर आता था। इतना ही नहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी नीले रंग की साड़ी पहने के आदेश जारी किए गए। इसके बाद सपा सरकार आई तो उसने हरे और लाल की रंग की पुताई करा दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हरी साड़ी पहनाई गई। उक्त दोनों सरकारों की देखा-देख अब भाजपा सरकार भी इसी राह पर है। उठने लगे विरोध के स्वर

पूर्व की दोनों सरकारों ने भले ही अपने संगठन के रंग की पुताई कराई हो लेकिन अब वह भगवा रंग के विरोध में स्वर बुलंद करने लगे हैं। बसपा जिलाध्यक्ष कमल राजन ने कहा कि भाजपा देश को भगवा करना चाहती है। देशभक्ति का राग अलापते हैं, लेकिन अपने कार्यालय पर कभी तिरंगा नहीं फहराते हैं। ये लोग अपना रंग जबरन दूसरों पर थोपना चाहते हैं। रालोद जिलाध्यक्ष आसिफ गाजी यह सरासर गलत है। सरकारी भवन किसी एक दल की बपौती नहीं है। निजी संपत्ति पर कोई भी रंग चढ़ाओ, लेकिन सरकारी भवनों पर अपने दल का रंग चढ़ाना बेहद गलत है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि इससे घिनौना काम नहीं हो सकता है। ये लोग सरकार का दुरुपयोग कर रहे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष हामिद अली ने कहा कि राजनीतिक मानसिकता से सरकारी भवनों पर रंग पुतवाना गलत है। इसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने कहा कि भगवा रंग हमारे देश की संस्कृति व प्राचीन सभ्यता का रंग है। यह भाजपा का रंग नहीं है। इस रंग पर देश के किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

इन्होंने कहा ..

शैक्षिक संस्थानों पर भगवा रंग पुतवाया जा रहा है, इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है। यह तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य ही बता सकते हैं।

राधा कृष्ण तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.