विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुलंदशहर से जटवाई तक 48.24 करोड़ की लागत से मार्ग का होगा चौड़ीकरण

By JagranEdited By:
Published: Fri, 02 Apr 2021 09:31 PM (IST)

जेएनएन बुलंदशहर अनूपशहर विधायक संजय शर्मा के प्रयास से बुलंदशहर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर बुलंदशहर से जटवाई तक 19 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण व सु²ढीकरण होगा।

बुलंदशहर से जटवाई तक 48.24 करोड़ की लागत से मार्ग का होगा चौड़ीकरण
बुलंदशहर से जटवाई तक 48.24 करोड़ की लागत से मार्ग का होगा चौड़ीकरण

जेएनएन, बुलंदशहर: अनूपशहर विधायक संजय शर्मा के प्रयास से बुलंदशहर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर बुलंदशहर से जटवाई तक 19 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण व सु²ढीकरण होगा। जहांगीराबाद से बुलंदशहर का जल्दी होगा सुहाना सफर। इसके निर्माण पर 48.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। होटल, ढाबों व स्कूलों के रोजगार की बढ़ने की संभावनाएं बढ़ेगी।

जानकारी के अनुसार बता दें कि बहुत लंबे समय से बुलंदशहर अनूपशहर मार्ग बहुत ही खराब था लेकिन क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा द्वारा बुलंदशहर-मुरादाबाद मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित कराया गया। बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग में जटवाई गांव से अनूपशहर तक का मार्ग चौड़ीकरण के साथ सु²ढीकरणहो चुका है। जबकि बुलंदशहर से जटवाई तक 19 किलोमीटर का मार्ग चौड़ा नहीं था, जिस कारण जहांगीराबाद वअनूपशहर क्षेत्र के लाखों लोगों को बुलंदशहर पहुंचने में बहुत कठिनाइयां होती थी। अब विधायक संजय शर्मा ने लोक निर्माण विभाग से उक्त 19 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण एवं सु²ढीकरण का स्वीकृत करा दिया है। जिसमें लगभग 48.24 करोड रुपए खर्च होगें। चौड़ीकरण के दौरान पुल-पुलिया, आबादी के भाग में नाली व इंटरलॉकिग टाइल्स का कार्य स्वीकृत करा दिया गया है, जल्दी कार्य शुरू हो जाएगां। इस मार्ग के बनने से क्षेत्र की जनता समेत जनपद संभल मुरादाबाद, अलीगढ़ व आगरा जाने के लिए बहुत अच्छा यातायात का साधन उपलब्ध होगा। वहीं उत्तर प्रदेश शासन के अनुसचिव राकेश कुमार पांडेय ने उक्त मार्ग निर्माण का स्वीकृति पत्र जारी किया है। प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष को अनुसचिव ने पत्र भेजा है। हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार : जटवाई से बुलंदशहर मार्ग का जल्द चौड़ीकरण होने के बाद हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मार्ग का चौड़ीकरण होने के कारण होटल,ढाबों व स्कूलों के रोजगार में बढ़ोतरी होगी। जिस कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

विकास को मिलेगी गति : संजय शर्मा

विधायक अनूपशहर संजय शर्मा ने बताया कि शासन में प्रयास करके उक्त मार्ग के चौड़ीकरण और सु²ढ़ीकरण का कार्य 49.24 करोड़ रुपये से होगा।पिछले दिनों इसे स्टेट हाईवे घोषित कराया था अब सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी। साथ ही गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं सहित सभी राहगीरों को विशेष सुविधा होगी।