भरभराकर गिरी मकान की छत, पिता-पुत्र घायल
बरसात के कारण गांव लखावटी मिर्जापुर में अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से पिता-पुत्र घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
बुलंदशहर, जेएनएन। बरसात के कारण गांव लखावटी मिर्जापुर में अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से पिता-पुत्र घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव लखावटी मिर्जापुर निवासी पप्पन खान पुत्र मेहरबान खान मजदूरी करता है। बुधवार रात पिता-पुत्र अपने मकान में सो रहे थे। गुरुवार सुबह करीब चार बजे अचानक उनके मकान की छत भरभराकर गिरने लगी। आवाज होने पर दोनों जाग गए। इससे पहले कि वह बाहर निकल पाते, छत के मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि उनका मकान कच्चा था। छत भी कमजोर थी। बरसात के कारण छत गिर गई। जानकारी होने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वहीं, तहसीलदार एनके द्विवेदी ने बताया कि लेखपाल व अन्य कर्मियों ने मौका-मुआयना करके रिपोर्ट तैयार की है। इसी के आधार पर जो भी संभव मदद होगी की जाएगी।
संसू, औरंगाबाद: बारिश के चलते गांव केलंकी निवासी चैधरी सोहनवीर सिंह का कच्चा मकान बुधवार शाम गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के लोग खेतो पर गए थे। सूचना पर परिजन मौके पर पंहुचे और मलबे में दबे घरेलू सामान को निकाला। पीड़ित किसान ने गांव के लेखपाल को मामले की जानकारी से अवगत कराया है।