रंगारंग कार्यक्रम में रितु चुनी गई तीज क्वीन
रविवार की देर शाम चैंबर की धर्मशाला में लायंस क्लब सार्थक द्वारा तीज उत्सव का आयोजन किया गया।
बुलंदशहर, जेएनएन। रविवार की देर शाम चैंबर की धर्मशाला में लायंस क्लब सार्थक द्वारा तीज उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान नींबू ,चम्मच दौड़, सोलो डांस ,मनोरंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। सोलो डांस में महक सिघल ने प्रथम, पायल ने द्वितीय तथा वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नींबू ,चम्मच दौड़ में रुचि व प्रियंका ने संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। मनोरंजन प्रतियोगिता में दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । लकी ड्रॉ में मोणिका गोयल प्रथम, प्रेरणा गर्ग द्वितीय, प्रियंका अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाद में महिलाओं के बीच तीज क्वीन प्रतियोगिता हुई। जिसमें निर्णायक मंडल में कल्पना सिंह, उषा बंसल ,क्षमा सिघल रही और उन्होंने रितु सिघल को तीज क्वीन तथा प्राची गर्ग को रनर अप घोषित कर पटका पहनाकर सम्मानित किया। संचालन मणिका गोयल और प्रेरणा गर्ग द्वारा किया गया। मौके पर क्लब के पदाधिकारी और महिलाएं मौजूद रहीं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप