Move to Jagran APP

सपा सरकार में हर तीसरे दिन होते थे दंगे : योगी

शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने न केवल विकास सुरक्षा का माडल पेश कर भाजपा को जिताने की अपील की बल्कि चुनावी तरकश से सपा पर तीखे तीर भी छोड़े।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 11:48 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 11:48 PM (IST)
सपा सरकार में हर तीसरे दिन होते थे दंगे : योगी
सपा सरकार में हर तीसरे दिन होते थे दंगे : योगी

बुलंदशहर, जेएनएन। शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने न केवल विकास, सुरक्षा और समृद्धि का माडल प्रस्तुत कर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की बल्कि चुनावी तरकश से सपा पर तीखे तीर भी छोड़े। उन्होंने कहा कि, '2012 में जब सपा की सरकार बनी तो हर तीसरे दिन दंगे होते थे। व्यापारियों से वसूली होती थी। सपा की यह आदत नहीं सुधरेगी, 2012 वाली आदत 2022 में भी दोहराई जाएगी।' उन्होंने कहा कि देखना चाहें तो कैराना से लेकर बुलंदशहर तक जारी 'उनकी' सूची देख लें, सब कुछ अपने आप पता चल जाएगा। कैराना के माध्यम से यूपी को कश्मीर बनाने वालों को सरकार ने पाच साल में करारा जवाब दिया है। भाजपा सरकार बनते ही उप्र में अवैध बूचड़खानों को बंद कर दिया गया। एंटी रोमियो दल बनाकर बेटियों को सुरक्षित माहौल दिया। किसानों का 36 हजार करोड़ ऋण माफ किया। जो कानून को धता बताते थे, उनको गिरफ्त में लिया गया। दंगाइयों को जेल भेजा गया। उनके घरों की कुर्की कराई गई। माफिया और बदमाशों के घरों पर बुलडोजर चल रहा है, ये करने का जच्बा केवल भाजपा में है। इन सबके दम पर ही उप्र अब विकास की ओर बढ़ रहा है। योगी ने कहा कि भाजपा को इसलिए दोबारा जिताएं ताकि प्रदेश में शुरू हुआ विकास न रुके और अपराध पर ऐसे ही लगाम लगा रहे। भ्रष्टाचार पर अंकुश रहे और दंगाई सिर न उठा सकें, सरकारी भर्ती में पारदर्शिता बनी रहे और बिजली 24 घटे सभी को मिल सके, इसके लिए केवल भाजपा सरकार ने काम किया है। उन्होंने याद दिलाया कि बुलंदशहर के बगल में सबसे बड़ा एयरपोर्ट और फिल्म सिटी बन रही है। प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का भी यहीं से निर्माण हो रहा है। गरीब कल्याण कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था भाजपा ने दी है इसलिए सभी मिलकर भाजपा को जिताएं, ताकि यहा कानून व्यवस्था बनी रहे। गरीबों का उत्थान न थमे। हिस्ट्रीशीटर दोबारा थाना संचालित न करने लगें।

loksabha election banner

इसी क्रम में पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क करने निकले मुख्यमंत्री के ऊपर लोगों ने फूल बरसाए। एक वृद्ध महिला ने योगी के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया तो मुख्यमंत्री ने भी जहा एक बच्चे को गोद में उठाकर दुलारा वहीं दो बच्चों की पीठ पर हाथ रखकर उनसे उनका नाम पूछा। जनसंपर्क के दौरान योगी ने लोगों को भाजपा के पत्र भी बाटे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.