Move to Jagran APP

दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो पर चलने का लें संकल्प

जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 2964 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपध्याय की जयंती मनाई। सभी ने उनके फोटो के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचार के पोषक थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 11:25 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:01 AM (IST)
दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो पर चलने का लें संकल्प
दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो पर चलने का लें संकल्प

बुलंदशहर, जेएनएन। जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 2964 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपध्याय की जयंती मनाई। सभी ने उनके फोटो के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचार के पोषक थे। उन्होंने अंत्योदय का दर्शन दिया। पंक्ति में खड़े हुए अंतिम व्यक्ति तक मदद कैसे पहुंचे। इसके लिए एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी ने ने कहा कि दीनदयाल उपध्याय से आज के युवाओं को प्रेरण लेकर देश की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, खुर्जा: पहासू और खुर्जा नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

शुक्रवार को सावित्री देवी लक्ष्मीचंद सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम की शुरूआत पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीशचंद्र ने कहा कि सभी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। वहीं भाजयुमो कार्यालय पर नगराध्यक्ष गौरव शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। पहासू में वृष भानु गौड़ इंटर कालेज में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। शुभारंभ कालेज के संस्थापक भूपेंद्र गौड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें प्रीतम सिह, विपिन, वीरेंद्र शर्मा, पदम सिंह तोमर, सुदामा शर्मा, आशीष शर्मा, गोपाल, राजा, संजय सूर्यवंशी आदि रहे।

अनूपशहर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरस्वती विद्या मंदिर में बैठक की गई। इस मौके पर प्रशांत वशिष्ठ, माधुवेंद्र शर्मा, दिनेश कुशवाहा, बुन्दू सैफी, दिनेश शिवा, विनीत बंसल, शैलेन्द्र शर्मा, प्रदीप सिरोही, ओमपाल सिंह, सीपी सिंह मौजूद रहे।

शिकारपुर: नगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक जैन ने दीप प्रज्ज्वलन किया। मंडल अध्यक्ष विवेक जैन, मंडल उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, नीरज कंसल, डा. विनोद शर्मा, महामंत्री विकास गर्ग, वीरेंद्र गर्ग, लखन गोयल, पंकज सिघल, मंत्री ओमदत्त शर्मा, पवन कुमार, प्रशांत विश्वास उपस्थित रहे।

नरौरा : शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर सामूहिक माल्यार्पण किया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला।

स्याना : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनको नमन किया। पूर्व नगराध्यक्ष मुकेश भारद्वाज के कैंप कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। क्षेत्रिय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान नीरज चौधरी, सुभाष शर्मा, सभासद नीरज त्यागी, अमित त्यागी, संजय श्रोत्रिय, विक्रांत त्यागी, डालचंद लोधी, दिव्यांश त्यागी, देवेंद्र प्रधान, कपिल त्यागी व सचिन ठाकुर आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुनिल त्यागी के आवास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सुधीर अग्रवाल, मनोज त्यागी, कपिल त्यागी, पंकज अग्रवाल, सुनिल त्यागी मौजूद रहे।

गुलावठी: भाजपा राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर के कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह तेवतिया, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चंद्र जैन, महामंत्री अनिमेश अगस्तीन, शैलेश तेवतिया, अशोक विधूडी, महेश वर्मा, दिलीप वाल्मीकि, प्रिस तेवतिया, अजीत प्रधान, अंशुल शर्मा, रामजी लाल, राजवीर सिंह, अनिल सिघल, गगन प्रजापति, गौरव तेवतिया, मंगत रामपाल, प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.