यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुल 35 निर्माण कार्य में लगाई कच्ची ईंट, हंगामा
विकास क्षेत्र के गांव नरसेना में लाखों रुपये की लागत से बन रहे सीमेंटेड रोड के दोनों तरफ लगने वाली ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, ऊंचागांव: विकास क्षेत्र के गांव नरसेना में लाखों रुपये की लागत से बन रहे सीमेंटेड रोड के दोनों तरफ लगने वाली दीवार में घटिया निर्माण सामग्री लगाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।
क्षेत्र के नरसेना में नहर की पटरी पर मां वैष्णो देवी के मंदिर से कमालपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर सीमेंटेड रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। सीमेंटेड सड़क के दोनों तरफ बनने वाली दीवार में अव्वल ईंटों की जगह सोयम ईंटों के प्रयोग किया जा रहा था। जिसको देख ग्रामीण भड़क गए और मौके पर एकत्र होकर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसकी सूचना पाकर ठेकेदार मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों ने शांत करने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुए और अव्वल ईट लगाने की मांग पर अड़ गए। ठेकेदार ने सोयम ईटों की जगह पर अव्वल ईंट लगाने का आश्वासन दिया। जिसके के बाद ग्रामीणों शांत हुए। का प्रयोग किए जाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य शुरू होने दिया। प्रदर्शन करने वालों में जीतू,शैलेश, सुकन शर्मा, अंकित मौजूद रहे। स्वास्थ्य कैंप में 106 रोगियों की जांच
बुगरासी :मंगलवार को कस्बे में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के कैम्प में कुल 106 मरीज आए। जानकारी देते हुए डॉक्टर लारेंस ने बताया कि 106 मरीज में 45 की मलेरिया जबकि 30 की डेंगू व 15 की टाइफाइड की जांच की गई। सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। बता दें कि बुगरासी सहित कई गांव में स्वास्थ्य विभाग कैंप कर रहा है।
