विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 साल व 3500 से ज्यादा अज्ञात आत्माओं को 'मोक्ष की राह"... इस बार भी पुण्य के खाते में जमा हुए 60 विसर्जन

By Ashwani Bhardwaj Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 11 Oct 2026 01:37 AM (IST)

राष्ट्र चेतना मिशन ने 10 वर्षों में 3500 से अधिक अज्ञात शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया है। पितृ अमावस्या ...और पढ़ें

अनूपशहर में अज्ञात शवों की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए पूजा करते राष्ट्रीय चेतना मिशन के पदाधिकारी। जागरण

अनूपशहर में अज्ञात शवों की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए पूजा करते राष्ट्रीय चेतना मिशन के पदाधिकारी। जागरण 

HighLights

  1. राष्ट्र चेतना मिशन संस्था ने 10 साल पूरे किए।

  2. 3500 से अधिक अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार।

  3. पितृ अमावस्या पर 60 अस्थियों का विसर्जन।

संवाद सूत्र, अनूपशहर (बुलंदशहर)। शनिवार को पितृ अमावस्या पर जब श्रद्धालु अपने पूर्वजों के निमित्त तर्पण और श्राद्ध कर्म कर रहे थे, उसी समय राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह और अंतिम संस्कार सेवा के प्रमुख अनिल गर्ग के नेतृत्व में संस्था के कार्यकर्ता अस्थि अवशेष लेकर बाबा मस्तराम गंगा घाट पहुंचे। पुरोहित सौरभ गौड़ ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इसके बाद सभी अस्थियों को श्रद्धापूर्वक गंगा में विसर्जित किया गया।

अध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि राष्ट्र चेतना मिशन पिछले 10 वर्षों से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मिलने वाले अज्ञात एवं लावारिस शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करता आ रहा है। संस्था के कार्यकर्ता बुलंदशहर के भूतेश्वर श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाते हैं। संस्था के सचिव मयूर अग्रवाल ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में साढ़े तीन हजार से अधिक अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

अस्थि अवशेषों को सुरक्षित रखकर प्रत्येक दो से तीन महीने उपरांत सामूहिक अस्थि विसर्जन किया जाता है। घाट सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, मयूर अग्रवाल, न्यू गुप्ता, अनिल गर्ग, गगनदत्त शर्मा, विवेक डौजी, शरद शर्मा, डा. सौहार्द दुबे, देव शर्मा, अरुण राजपूत, शिवम चौधरी, गुरुदत्त सैन और सतपाल भगत आदि शामिल रहे।