Move to Jagran APP

दशानन का वध कर अयोध्या लौटे श्रीराम, हुआ राजतिलक

रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला मंचन में शनिवार रात भरत मिलाप व राम राज्याभिषेक की लीला मंचन के साथ रामलीला महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान रामलीला समिति द्वारा मंचन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 06:25 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 06:25 PM (IST)
दशानन का वध कर अयोध्या लौटे श्रीराम, हुआ राजतिलक
दशानन का वध कर अयोध्या लौटे श्रीराम, हुआ राजतिलक

बुलंदशहर, जेएनएन। रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला मंचन में शनिवार रात भरत मिलाप व राम राज्याभिषेक की लीला मंचन के साथ रामलीला महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान रामलीला समिति द्वारा मंचन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया।

loksabha election banner

रावण का वध कर 14 वर्ष के वनवास के बाद प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता अयोध्या लौटते हैं। जहां अयोध्या वासी उनका स्वागत करते हैं। श्रीराम के अयोध्या पहुंचने पर अयोध्या नगरी जश्न में डूबी रही। भ्राता राम के आने की खबर सुनकर भरत दौड़े चले आते हैं और प्रभु राम से लिपट जाते है। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का अयोध्यानगरी पहुंचने पर राजतिलक किया गया। राजतिलक होते ही अयोध्या में खुशियां मनाई जाने लगी। इस अवसर पर रामलीला समिति पदाधिकारियों द्वारा सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन, पालिका प्रशासन के अलावा लीला मंचन कलाकारों को सम्मानित किया। साथ ही समिति संरक्षक रमेश चंद जैन को भी सम्मानित किया गया।

रासलीला में श्रीकृष्ण की लीलाओं ने मनमोहा

गुलावठी : रामलीला मैदान में श्री ब्रजेश्वरी लीला मंडल वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया। जिसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं ने सभी का मनमोहा।

श्रीकृष्ण ने राधा व गोपियों के साथ महारास किया। श्रीकृष्ण की नटखट लीलाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाद में श्रीकृष्ण व राधा ने मयूर नृत्य कर समां बांधा। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में दर्शक टस से मस तक नहीं हुए। भाजपा वरिष्ठ नेता रमेश चंद जैन, अनिल सिघल, मदन गोपाल गुप्ता, महेंद्र गर्ग, कुलदीप सिघल, राजेश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, मन्नू पंडित, संजय बीलाल, प्रिस तेवतिया, दीपक कंसल बिट्टू आदि लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.