रामघाट आएंगे राजू श्रीवास्तव
बुलंदशहर: भाभीजी घर पर हैं सहित कई धारावाहिकों का लेखन कर चुके रामघाट के मूल नि
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 10:36 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 10:36 PM (IST)
बुलंदशहर: भाभीजी घर पर हैं सहित कई धारावाहिकों का लेखन कर चुके रामघाट के मूल निवासी मनोज संतोषी की ओर से आगामी 16 नवंबर को देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा।
यूं तो मनोज संतोषी वर्षो से मुंबई में रह रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वे अपने गांव रामघाट में देवी जागरण का आयोजन कराते हैं। इस बार भी 16 नवम्बर को आयोजन होगा। आयोजन से जुड़े संजय महेश्वरी ने बताया कि देवी जागरण से पूर्व शाम साढ़े सात बजे प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव, धारावाहिक भाभीजी घर पर हैं में प्रेम चौधरी का किरदार निभा रहे हास्य अभिनेता विश्वजीत सोनी आदि अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन रामघाट स्थित पुराने थाने के पास होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें