मांगों को लेकर रेलवेकर्मियों ने किया प्रदर्शन
खुर्जा जंक्शन पर सरकार की नीतियों के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। साथ ही अपनी मांगों की लड़ाई के लिए संगठित रहने का आह्वान किया।
जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा जंक्शन पर सरकार की नीतियों के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। साथ ही अपनी मांगों की लड़ाई के लिए संगठित रहने का आह्वान किया।
गुरुवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियन के संयुक्त आह्वान पर देश व्यापी आम हड़ताल के समर्थन में नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की खुर्जा जंक्शन शाखा पर बैठक आयोजित हुई। जिसमें सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर चर्चा की गई और आंदोलन की रणनीति तय की गई। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में एनसीआरयू इलाहाबाद मंडल के उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद ने कहा कि सरकार रेलवे में निजीकरण लाने की योजना तैयार कर रही है। यह बिल्कुल भी कर्मियों के हित में नहीं है। जिसको लेकर सभी को एकजुट रहने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कर्मियों से अपनी लड़ाई के लिए संगठित रहने का आह्वान किया। वहीं बैठक में कोरोना से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। इसमें होराम सिंह, करनवीर सिंह, पीके गुप्ता, सुभाषचंद्र आदि रहे।
बीमा कर्मियों ने हड़ताल पर रहकर किया प्रदर्शन
विभिन्न मांगों को लेकर बीमा कर्मी हड़ताल पर रहे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही श्रमिक विरोधी नीतियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
गुरुवार को अलीगढ़ डिवीजन इंश्योरेंस एंपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले जीटी रोड स्थित एलआईसी कार्यालय पर काफी कर्मी एकत्र हो गए। जहां शाखा के सचिव गोपाल कृष्ण ने कहा कि बीमा क्षेत्र में सरकार आईपीओ लाना चाहती है। जिससे निश्चित तौर पर निगम कमजोर होगा और पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक विरोधी नीतियों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। वहीं मंडल सह सचिव अरविद कुमार ने कहा कि सरकार की फिक्सड टर्म रोजगार योजना जैसी नीतियों से सरकारी नौकरी करने वालों के रोजगार का भी निजीकरण कर देगी। जिससे ना तो कर्मचारियों का भला होगा और ना ही संस्थान का। जिसके बाद कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं श्रमिक विरोधी नीति पर रोक लगाने की मांग की। इसमें गोपाल, रेशमपाल, नवीन शर्मा, तारा, गीता शर्मा, शैलेंद्र, कमलेश, अंकित, ताज मोहम्मद, देवेंद्र शर्मा, नवल आदि रहे।