Move to Jagran APP

जनता नहीं विपक्ष कर रहा सीएए का विरोध: राजा

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि जनता कहीं पर विरोध में नहीं है। सीएए का विरोध केवल विपक्ष कर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 11:18 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 11:18 PM (IST)
जनता नहीं विपक्ष कर रहा सीएए का विरोध: राजा
जनता नहीं विपक्ष कर रहा सीएए का विरोध: राजा

बुलंदशहर, जेएनएन। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि जनता कहीं पर विरोध में नहीं है। सीएए का विरोध केवल विपक्ष कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सीएए की भ्रांतियों को दूर कर रहे हैं। यहां प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री अंजना माहौर ने गंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की।

loksabha election banner

गंगानगर स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जा रहे हैं तो पता चल रहा है, कि उन्हें कोई दिक्कत ही नहीं है। सभी मोर्चों के 112 कार्यकर्ता ग्राम स्वराज अभियान में लगे हुए हैं। 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर अभियान समाप्त होगा। अभियान के पक्ष में कार्यकर्ता 100 घरों में जाकर नागरिकता कानून के पक्ष में मिस्डकाल भी कराएंगे। अंजना माहौर ने कहा कि सीएए की भ्रांतियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दूर किया जा रहा है। कानून लोगों को नागरिकता देने का है, न की लेने का। जिलाध्यक्ष अनिल शिशौदिया ने कहा कि 29 जनवरी को बूथ कमेटियों का सत्यापन होगा। मंडल की समीक्षा भी होगी। पश्चिमी यूपी उपाध्यक्ष डीके शर्मा, पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग, पूर्व विधायक होराम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शरद त्रिवेदी, जयप्रकाश शर्मा, रविद्र सिंह डैनी, सचिन शर्मा, अखिल कुमार, धर्मेन्द्र काली, सना हैदर, ऊषा बंसल, राजकुमार वाल्मीकि, रविद्र राजौरा, राजीव बंसल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.