Move to Jagran APP

प्रगतिशील किसान, पांच एनजीओ के साथ की बैठक

खुर्जा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डेढ़ घंटे राज्यपाल ने क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों पांच एनजीओ के अलावा महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के साथ बैठक की। साथ ही समूह में सक्रिय रहने वाले कुछ महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 11:46 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 11:46 PM (IST)
प्रगतिशील किसान, पांच एनजीओ के साथ की बैठक
प्रगतिशील किसान, पांच एनजीओ के साथ की बैठक

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डेढ़ घंटे राज्यपाल ने क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों, पांच एनजीओ के अलावा महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के साथ बैठक की। साथ ही समूह में सक्रिय रहने वाले कुछ महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।

loksabha election banner

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लगे पंडाल में करीब तीन बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनपद के 11 किसानों से वार्ता की। वार्ता में शामिल पहासू ब्लाक के गांव कुंवरपुर निवासी किसान ब्रह्मपाल सिंह और सिकंदराबाद के गांव निठारी निवासी किसान जीत सिंह ने बताया कि सबसे पहले राज्यपाल ने उनसे खेती की उपज के विषय में जानकारी जुटाई। जिस पर उन्होंने बताया कि वह वर्षभर में तीन फसल लेते हैं। दलहन के अलावा, आलू, मक्का आदि फसलों को वह जैविक खेती की प्रक्रिया अपनाते हुए करते हैं। इस दौरान कृषि विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

इसके बाद राज्यपाल ने श्रय रोग के पीड़ित बच्चों को गोद लेने वाली कई स्वयं सेवी संस्था के सदस्यों से वार्ता की। बैठक में मौजूद रहे हेल्प एजुकेशन, हेल्थ एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के डा. वकील सैफी ने बताया कि राज्यपाल ने क्षय रोग से ग्रस्त बच्चों को गोद लेने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। साथ ही डीएम को उन्होंने ऐसी संस्थाओं को बढ़ावा देने के लिए निर्देश भी दिए। इसमें डा. नसीर, अजहर, उदयवीर सिंह आदि रहे। वहीं महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से वार्ता करने के साथ-साथ सक्रिय रहने वाली महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बैठक में आखिरी में उन्होंने सात दिव्यांगों को कंबल भी वितरित किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.