आखिर खुल ही गया डीएम कालोनी की दीवार में गेट
बुलंदशहर डीएम कालोनी की दीवार एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार दीवार में लगा गेट ल
बुलंदशहर: डीएम कालोनी की दीवार एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार दीवार में लगा गेट लोगों के लिए हैरानी के साथ सुविधा का सबब भी बन रहा है। जिला प्रशासन ने मंगलवार को अचानक दीवार को तोड़ते हुए गेट लगाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि लगाए जा रहे गेट को लोग लोस चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं।
बीते वर्ष डीएम कालोनी की दीवार ने जिले में खूब सुर्खियां बटोरी। जिला प्रशासन ने सतर्कता और सुरक्षा का हवाला देकर कालोनी का रास्ता बंद करते हुए दीवार बना दी थी। उधर, मामले की शिकायत पर सांसद डा. भोला सिंह समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और दीवार को गिरा दिया। दीवार गिरते ही जिला प्रशासन और भाजपा आमने-सामने आ गई। पूर्व डीएम अनुज झा के निर्देश पर सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष आदि पर मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया। साथ ही कुछ घंटों पहले तोड़ी गई दीवार को फिर से खड़ा कर दिया गया। उधर, पिछले दिनों दीवार लगाए जाने से प्रभावित हुए परिवारों ने भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल के आवास और भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। तब भाजपा नेताओं ने कुछ दिनों में दीवार का हल तलाशने का आश्वासन दिया। अब मंगलवार को दीवार का एक हिस्सा हटाकर वहां गेट लगाने का काम शुरू कर दिया गया। गेट से पैदल के साथ बाइक सवार भी निकल सकेंगे। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए दीवार में गेट लगाया जा रहा है।