प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं का दिलाया लाभ
नगर के एक होटल में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी जनजागरूकता अभियान की कोर कमेटी गठित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने कोर कमेटी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए।
बुलंदशहर, जेएनएन। नगर के एक होटल में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी जनजागरूकता अभियान की कोर कमेटी गठित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने कोर कमेटी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए।
कोर कमेटी गठन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कहा कि केंद्र द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जनकल्याण कारी योजना जागरूकता अभियान लोगों को प्रधानमंत्री कल्याणकारी योजना के बारे में जागरूक करने के लिए चालाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी कंधा से कंधा मिला कर प्रधानमंत्री कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वैदिक की नार्थ के चेयरमैन आरके सिंह ने कहा कि आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए हम सभी को एमएसएमई क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य करना होगा। अभियान के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा. यतेन्द्र कुमार सैन ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले सभी जिलों में केंद्र द्वारा संचालित योजना सभी योजनाओं का लाभार्थियों को लाभ दिलाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. यतेन्द्र कुमार सैन व संचालन जिला अध्यक्ष प्रियतम कुमार प्रेम ने किया। कार्यक्रम में डा. यतेन्द्र कुमार शर्मा, भारत शर्मा, धर्मराजसिंह, हरीराम, डा. देवेश कुमार मौजूद रहे।