Move to Jagran APP

गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभात

गुरुद्वारा सिख सभा के तत्वावधान में शनिवार को गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर पंच प्यारे द्वारा नगर कीर्तन निकाल और प्रभात फेरी निकाल गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 11:45 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:18 AM (IST)
गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभात
गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभात

बुलंदशहर, जेएनएन: गुरुद्वारा सिख सभा के तत्वावधान में शनिवार को गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर पंच प्यारे द्वारा नगर कीर्तन निकाल और प्रभात फेरी निकाल गई। पंच प्यारों के पीछे-पीछे श्रद्धालु प्रभात फेरी में शामिल रहे। गुरुद्वारे में देर शाम कवि दरबार का आयोजन किया गया। नगर के लाल तालाब स्थित गुरुद्वारा से श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी तथा नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। पंच प्यारे नगर कीर्तन करते हुए नगर चौक बाजार, अंसारी रोड चौराहा होते हुए निकले। अंसारी रोड चौराहा पर एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने गुब्बारे उड़ा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। प्रभात फेरी गुरुद्वारा पर आकर संपन्न हुई। गुरुद्वारा पर शाम को कवि दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने अपनी रचना पढ़ कर गुरु नानक साहब का गुणगान किया। प्रभात फेरी में दलजीत सिंह, कुलजीत सिंह आजमी, अजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, अमरजीत सिंह का विशेष सहयोग रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.