धड़ल्ले से हो रहा प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग
गुलावठी: प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग पर सख्ती के बाद धड़ल्ले से इसका प्रयोग किया जा रहा है। ह
गुलावठी: प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग पर सख्ती के बाद धड़ल्ले से इसका प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन पॉलीथिन पर अंकुश लगाने के लिए जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी कर रहा है।
कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके लिए शासन ने कई विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी दे रखी है कि वह छापेमारी कर पॉलीथिन के प्रयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाए। सख्ती के बाद भी नगर में पॉलीथिन का प्रयोग बेरोकटोक हो रहा है। बाजार में ठेलों से लेकर दुकानों तक पॉलीथिन में ही सामान बेचा जा रहा है। हालांकि पालिका प्रशासन द्वारा नगर में लगातार चलाए गए छापामार अभियान में जुर्माने की कार्रवाई के बाद थोड़ा सा अंकुश लगा है और कपड़े के थैले प्रयोग में आए है लेकिन पूरी तरह से अभी प्रतिबंधित पॉलीथिन पर अंकुश नहीं लग सका है। सब्जी व फलों के ठेलों पर पॉलीथिन ही प्रयोग में लायी जा रही है। पालिका ईओ मुक्ता ¨सह का कहना है कि गत माह पालिका ने रोस्टर जारी कर प्रतिदिन नगर में पॉलीथिन को लेकर छापेमारी की थी तथा पॉलीथिन का प्रयोग मिलने पर जुर्माना भी वसूला था। बताया कि नगर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए छापामार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने जनता से भी सहयोग की अपील की है।