त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर, चलाया चेकिग अभियान, काटे चालान
स्याना कोतवाली पुलिस ने त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर अपनी कमा कसते हुए नगर के प्रमुख चौराहों व सीमावर्ती पुलिस चौकियों पर चेकिग अभियान चलाया।
जेएनएन, बुलंदशहर। स्याना कोतवाली पुलिस ने त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर अपनी कमा कसते हुए नगर के प्रमुख चौराहों व सीमावर्ती पुलिस चौकियों पर चेकिग अभियान चलाया। चेकिग अभियान के दौरान जहां पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध लोगों व वाहनों की तलाशी ली तो वहीं आधा दर्जन चालान भी काटे। मंगलवार की रात्रि कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के प्रमुख चौराहों व पुलिस चौकियों पर चेकिग अभियान चलाया। चेकिग के दौरान पुलिस कर्मियों ने मार्ग पर घूम रहे संदिग्ध लोगों व वाहनों की तलाशी लेते हुए आधा दर्जन वाहनों के चालान भी काटे। कोतवाल ने बताया कि त्यौहारों का सीजन चल रहा है। जिस कारण मागरे पर लोगों व वाहनों का आवागमन अधिक हो रहा है। बताया कि मागरे पर सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा चेकिग अभियान चलाया जा रहा है जो आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। अज्ञानता के अंधकार को ज्ञान के प्रकाश से करें दूर
बुलंदशहर के गौरी शंकर कन्या डिग्री कालेज में दीपावली पर्व को लेकर दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर दीप सजाए। अतिथियों ने अज्ञानता के अंधकार को त्याग कर ज्ञान के प्रकाश की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता का शुभांरभ प्राचार्य डा. अंशु बंसल ने किया। उन्होंने कहा कि दीपावली दीपों का त्योहार है। आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। भारत वर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों ²ष्टियों से अत्यधिक महत्व है। इसी भावना को जाग्रत करने के लिए विद्यालय में दीज सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। अतिथि इनर व्हील शाइन क्लब की अध्यक्ष अंशु बंसल, उपाध्यक्ष मोनिका मित्तल पूर्व अध्यक्ष सुषमा छाबड़ा और सदस्य वर्षा छाबड़ा ने निर्णायक की भूमिका भी निभाई। प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन कर विजेता घोषित किया। इन्होंने मारी बाजी
प्रतियोगिता में एमए तृतीय सेमेस्टर की ज्योति ने प्रथम स्थान, बीकाम तृतीय वर्ष की ज्योति सिंह ने द्वितीय स्थान और बीकाम तृतीय वर्ष की वर्षा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।