बजरंग दल नेता योगेश राज की FIR पर गोकशी के चार आरोपित गिरफ्तार
बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज की एफआइआर के आधार पर पुलिस ने गोकशी के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। योगेश ने सात आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
By Ashu SinghEdited By: Published: Wed, 05 Dec 2018 04:24 PM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 04:24 PM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर बवाल का मास्टरमाइंड बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने उसकी ओर से दर्ज एफआइआर के आधार पर गोकशी के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। योगेश राज ने सात लोगों को नामजद करते हुए गोकशी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सात को किया था नामजद
स्याना क्षेत्र के महाव गांव के एक खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा किया था। मामले में योगेश राज ने स्याना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें नयाबांस के सात लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से पुलिस ने सरफुद्दीन, शाजिद, नन्हे और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है।
नाबालिगों को भी पकड़ लिया था
आरोप है कि योगेश राज की तहरीर पर पुलिस ने दो नाबालिगों को भी हिरासत में ले लिया था। इस पर उनके परिजनों ने जमकर विरोध जताया था। विरोध के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को छोड़ दिया है।
अभी तक फरार है
पुलिस के अनुसार योगेश राज बुलंदशहर बवाल का मास्टरमाइंड है। इसके हंगामे के बाद बवाल भड़का, चिंगरावठी चौकी फूंकी गई और कोतवाल सुबोध कुमार सिंह समेत चिंगरावठी के सुमित की मौत हुई। पुलिस योगेश राज की तलाश में जुटी हुई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें