बरसों से पीड़ा झेल रहे लोगों को सीएए से मिला न्याय : अनिल शर्मा
बरसों से पीड़ा झेल रहे लोगों को सीएए से मिला न्याय अनिल शर्मा बुलंदशहर जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून की बारीकियां और संदेश देने के लिए भाजपा अभियान चलाए हुए हैं। शुक्रवार को स्थानीय जनप्रतिनिधि और राज्य मंत्री डिस्ट्रिक्स बार एसोसिएशन के सभागार में पहुंचे। यहां राज्यमंत्री और विधायकों ने सीएए को लेकर अपनी बात अधिवक्ताओं के समक्ष रखते हुए कहा कि बरसों से पड़ोसी देशों में पीड़ा झेल रहे लोगों को केंद्र सरकार ने सीएए के माध्यम से न्याय देने का काम किया है।
बुलंदशहर, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून की बारीकियां और संदेश देने के लिए भाजपा अभियान चलाए हुए हैं। शुक्रवार को स्थानीय जनप्रतिनिधि और राज्य मंत्री डिस्ट्रिक्स बार एसोसिएशन के सभागार में पहुंचे। यहां राज्यमंत्री और विधायकों ने सीएए को लेकर अपनी बात अधिवक्ताओं के समक्ष रखते हुए कहा कि बरसों से पड़ोसी देशों में पीड़ा झेल रहे लोगों को केंद्र सरकार ने सीएए के माध्यम से न्याय देने का काम किया है।
शुक्रवार की दोपहर डिस्ट्रिक्स बार एसोसिएशन के सभागार में पहुंचे राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि, सीएए कानून पड़ोसी देशों में उत्पीड़न और शोषण के शिकार लोगों को देश में नागरिकता देने का कानून है। इस कानून से देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। लेकिन कुछ लोग अराजक माहौल बनाने पर तुले हुए हैं। हालांकि ऐसे लोगों की बातों पर अब जनता को भी यकीन नहीं है। अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक के रूप में शोषण का शिकार लोगों को सीएए के माध्यम से न्याय देने का काम किया गया है। इससे विश्वभर में भारत का नाम हो रहा है और प्रशंसा हो रही है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने भी अपनी बात मंत्री और विधायकों के समक्ष रखी और कुछ सवाल भी किए। जिनका जवाब मंत्री और विधायकों ने दिया। इस दौरान स्याना विधायक देवेंद्र लोधी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, सिविल बार अध्यक्ष किरन चंद्र शर्मा, सुंदर पाल तेवतिया, संतोष सिंह राघव, नीरज राघव, राजीव लोधी, रविद्र कुमार, रामदास शर्मा, दुष्यंत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।