Move to Jagran APP

लोगों ने दिखाई समझदारी, पूर्ण रूप से रहा लॉकडाउन

कोरोना वायरस को हराने के लिए जिले के लोग भी जिला प्रशासन और पुलिस का खूब साथ दे रहे हैं। शनिवार को पूर्ण रूप से लॉॅकडाउन था। लोगों ने समझदारी का परिचय देते हुए लॉकडाउन का बखूबी पालन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 06:03 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 06:03 PM (IST)
लोगों ने दिखाई समझदारी, पूर्ण रूप से रहा लॉकडाउन
लोगों ने दिखाई समझदारी, पूर्ण रूप से रहा लॉकडाउन

बुलंदशहर, जेएनएन। कोरोना वायरस को हराने के लिए जिले के लोग भी जिला प्रशासन और पुलिस का खूब साथ दे रहे हैं। शनिवार को पूर्ण रूप से लॉॅकडाउन था। लोगों ने समझदारी का परिचय देते हुए लॉकडाउन का बखूबी पालन किया। बिना किसी इमरजेंसी वजह के कोई अपने घर से बाहर नहीं निकला। जरूरतमंद सामान दूध, सब्जी, फल, राशन की दुकानें खुली रही। बाकी सभी बाजार बंद रहे। वहीं, किसानों से संबंधित दुकानें भी खुली रही। उधर, जिलाधिकारी रविद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह जिले में लॉकडाउन का जायजा लेते रहे। हॉट स्पॉट पर जरूरतमंद सामान की दुकानें भी बंद रही। आज भी रहेगा लॉकडाउन, करें पालन : डीएम

loksabha election banner

जिलाधिकारी रविद्र कुमार ने बताया कि रविवार को भी लॉकडाउन रहेगा। जरूरतमंद दुकानें ही खुलेंगी। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन का पालन करें। अपने घरों के अंदर रहे। हॉट स्पाट पर जिन अधिकारियों की ड्यूटी है, उन्हें साफ कहा गया है कि हॉट स्पॉट पर सख्ती से पेश आए। होम डिलीवरी करें। चौराहों पर काटे गए चालान

ट्रैफिक इंस्पेक्टर शौर्य कुमार ने बताया कि शहर के भूड़ चौराहा, काला आम चौराहा, अंसारी रोड चौराहा, शिकारपुर तिराहा आदि स्थानों पर वाहनों की चेकिग की गई। बेवजह अपने घर से वाहन लेकर निकलने वाले 23 लोगों के चालान काटे गए। वहीं तीन बाइक को सीज किया गया। साफ-सफाई हुई, सैनिटाइजर का किया छिड़काव

जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को शहर में खूब साफ सफाई हुई। नगर पालिका की तीन गाड़ियों को कूड़ा उठाने के लिए लगाया गया। वहीं दो गाड़ियां सैनिटाइजर का छिड़काव करती रही। इसके अलावा नगर पालिका की ही एक गाड़ी शहर में लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक करती रही। बिना मास्क वालों पर की कार्रवाई

देहात कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चांदपुर रोड पर स्थित एक मंदिर पर पूजा करने के लिए आए कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि वह बिना मास्क के मंदिर में पहुंचे और शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। इन्होंने कहा..

शनिवार को लॉकडाउन सफल रहा। जिले की जनता ने भी पूरा साथ दिया। रविवार को भी लोग इसी तरह से साथ दे। यहीं अपील है। बेवजह अपने घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

रविद्र कुमार, जिलाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.