हवा ने बढ़ाई ठिठुरन कांपे लोग
खुर्जा में बादलों के बीच दिनभर चली सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरा दिया है। दिन का पारा छह डिग्री सेल्सियस के लुढ़कने के साथ ही अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों में दिन का मौसम ऐसा ही रहेगा।
बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में बादलों के बीच दिनभर चली सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरा दिया है। दिन का पारा छह डिग्री सेल्सियस के लुढ़कने के साथ ही अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों में दिन का मौसम ऐसा ही रहेगा।
शुक्रवार देर शाम से चली हवा के कारण रात व शनिवार सुबह कोहरा तो नहीं पड़ा, लेकिन बादल छाए होने की वजह से पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन हवा चलने से लोग ठिठुरने को मजबूर दिखाई दिए। अधिकतर लोग घरों में कैद रहे। अधिक मजबूरी पड़ने पर ही घरों से निकले। बाजारों में भीड़ अधिक दिखाई नहीं दी। जिस कारण दुकानदार दुकान के बाहर अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखाई दिए। लोगों का आरोप है कि इस बार पालिका ने कुछ ही जगह अलाव की व्यवस्था की है, जो कि महज खानापूर्ति है। जिससे लोगों में पालिका के खिलाफ आक्रोश पनपता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक हजार लोगों को वैक्सीन लगवाई
बुलंदशहर, जेएनएन। ऊंचा गांव में ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक गांव में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के लिए अधिकारी मैदान में उतर गए हैं। अधिकारियों की टीम घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक कर रही है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ब्लाक अधिकारियों ने एक हजार लोगों को पहली वैक्सीन लगवाई है।
क्षेत्र के गांव गिरौरा, दौलतपुर कलां, अमरगढ़, सफी नगर व चंदियाना सहित दर्जनों गांव में स्वास्थ्य विभाग और ब्लाक के अधिकारियों की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया और वैक्सीन न लगवाने पर सरकारी की योजनाओं का लाभ न मिलने की बात कही। टीम में पंचायत राज अधिकारी प्रीतम सिंह, सीएचसी प्रभारी डा. पीयूष कुमार त्रिपाठी व एडीओ पंचायत हंसपाल सिंह ने शनिवार को वैक्सीनेशन अभियान चलाया।
लोगों के घर-घर जाकर परिवार के प्रत्येक 14 वर्ष से अधिक सदस्य को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। पंचायत राज अधिकारी प्रीतम सिंह ने कहा कि मतदान से पहले प्रत्येक मतदाता को वैक्सीन लगाकर सुरक्षा कवच दिया जा रहा है। जिससे मतदान के प्रतिशत भी बढ़ाया जा सके। ग्राम पंचायत राजीव चौधरी, सिन्कू कुमार, मोनू कुमार, राशन डीलर, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।