शोभायात्रा निकाल गणपति बप्पा को दी विदाई
गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना.. जयघोष के साथ भगवान गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। नहर पर पहुंचकर विधि-विधान के साथ मूर्ति विसर्जन किया गया।
बुलंदशहर: गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना.. जयघोष के साथ भगवान गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। नहर पर पहुंचकर विधि-विधान के साथ मूर्ति विसर्जन किया गया।
रविवार को शहर में न्यू शिव मंदिर आवास विकास प्रथम युवा कमेटी के तत्वावधान में श्रीगणेश की मूर्ति की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान डीजे की धार्मिक धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए चल रहे थे। वहीं गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना.. जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा काला आम समेत मुख्य मार्गों से होते हुए खुर्जा रोड स्थित नहर पर पहुंची और वहां पर विधि-विधान के साथ गणपति महाराज का विसर्जन किया गया। इस मौके पर गगनदीप कंसल, अक्षय शर्मा, योगेश सोलंकी, विशाल शर्मा, गौरव, प्रभांशु, अंशु, व्याकरण सोलंकी आदि मौजूद रहे। उधर, देवीपुरा स्थित श्री बिहारी मंदिर में गणपति विसर्जन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान गणेश मंडप में महंत पंडित मनोज शर्मा ने भगवान गणपति महाराज की विधिवत पूजा अर्चना कराई। मौके पर आरके नटराज, धर्मेंद्री, संजय सोनी, राहुल गुप्त, रामेंद्र अग्रवाल, सोनू, प्रदीप आदि मौजूद रहे।