Move to Jagran APP

व्यापारियों ने पंचायत कर्मियों को कक्ष में किया बंद

नगर पंचायत द्वारा पॉलीथिन चे¨कग अभियान को विद्वेषपूर्ण बताते हुए नगर के व्यापारी वर्ग ने इसका विरोध किया। नगर पंचायत कर्मियों पर जुर्माना वसूली में सटीक मापदंड नहीं अपनाने का आरोप लगाते हुए बाजार बंदकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 10:18 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 10:18 PM (IST)
व्यापारियों ने पंचायत कर्मियों को कक्ष में किया बंद
व्यापारियों ने पंचायत कर्मियों को कक्ष में किया बंद

बीबी नगर: नगर पंचायत द्वारा पॉलीथिन चे¨कग अभियान को विद्वेषपूर्ण बताते हुए नगर के व्यापारी वर्ग ने इसका विरोध किया। नगर पंचायत कर्मियों पर जुर्माना वसूली में सटीक मापदंड नहीं अपनाने का आरोप लगाते हुए बाजार बंदकर प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

मंगलवार को नगर के व्यापारियों ने पॉलीथिन चे¨कग अभियान के विरोध में बाजार बंद कर दिया। बाद में जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। जहां उन्होंने चे¨कग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न व पारदर्शी प्रक्रिया नहीं अपनाने का आरोप लगाया, साथ ही मामले के समाधान हेतु उप जिलाधिकारी को बुलाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर नगर पंचायत कर्मियों को उनके कार्यालयों में बंद करने की चेतावनी दी गई। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कमलकांत ने नगर पंचायत कर्मियों पर अनाप शनाप जुर्माना लगाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने बरामद पॉलीथिन का नियमानुसार वजन करानेबाद उसकी प्रतिलिपि व्यापारी को उपलब्ध कराने व दो दिन में जुर्माने को वापस लिए जाने की मांग की। व्यापारी नेता विनोद अग्रवाल ने त्योहार सीजन में कुछ लचीलापन लाए जाने की मांग की।

मौके पर उप जिलाधिकारी स्याना के नहीं पहुंचने पर कुछ लोगों ने कमरे में बैठे चार पंचायत कर्मियों को बंद कर दिया। इसकी सूचना पर जब पुलिस को हुई तो उन्हें बाहर निकाला गया। अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा

व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलकांत ने जुर्माना वसूली मामले में समाधान नहीं हो जाने तक बाजार बंद की घोषणा करते हुए ऐलान किया है कि बाजार बंद आंदोलन मात्र बीबी नगर तक सीमित नहीं रहेगा। अगर सकारात्मक समाधान नहीं हुआ तो स्याना, गुलावठी व औरंगाबाद के बाजार भी बंद कराए जाएंगे। देर शाम उप जिलाधिकारी स्याना अविनाश चंद्र मौर्य व्यापारियों के बीच पहुंचे तथा बरामद पॉलीथिन की तोल शुरू कराई। तौल के बाद जुर्माना निर्धारित करने की बात कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.