घर में घुसकर परिवार से मारपीट, छेड़छाड़
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मामनकलां में कुछ लोगों ने विवाद के चलते घर में घुसकर एक महिला और उसकी बेटियों पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। एक किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता की गई। विरोध करने पर परिवार को जान से मार देने की धमकी दी गई। देहात पुलिस ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर, जेएनएन। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मामनकलां में कुछ लोगों ने विवाद के चलते घर में घुसकर एक महिला और उसकी बेटियों पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। एक किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता की गई। विरोध करने पर परिवार को जान से मार देने की धमकी दी गई। देहात पुलिस ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मामनकलां निवासी पीड़ित पक्ष ने कोतवाली देहात में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि गांव के ही कुछ लोग उनके परिवार से रंजिश मानते हैं। इसी कारण बीते दिनों आरोपी पक्ष की चार महिलाओं समेत छह लोग धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपितों ने परिवार की महिला और उसकी दो बेटियों पर हमला कर घायल कर दिया। एक आरोपी द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ अभद्रता की गई। पीड़ित परिवार ने विरोध किया। आरोपित पक्ष ने मारपीट व गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी पक्ष भविष्य में भुगत लेने की धमकी देता फरार हो गया। देहात पुलिस ने मामले में छह नामजद आरोपी नईम, हाजी वारिस, मुस्तकीम, तमन्ना, फैमिदा एवं अमरीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक साल से लापता युवती, भटक रहे स्वजन
सिकंदराबाद: एक वर्ष से दिल्ली से लापता युवती की तलाश में परिजन भटक रहे हैं। कोतवाली पहुंचे उसके पिता ने सिकंदराबाद क्षेत्र में एक युवक द्वारा बंधक बनाए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
रविवार को कोतवाली पहुंचे दिल्ली शाहदरा निवासी व्यक्ति ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी पुत्री घर से दवा लेने गई थी। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। तलाशने पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद उसने दिल्ली में पुत्री की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। तभी से वह पुत्री की तलाश में भटक रहा है। बताया कि शनिवार को उसके मोबाइल पर काल आई। आवाज उसकी पुत्री की थी। पुत्री ने बताया कि सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने उसे नगर की एक कालोनी में बंधक बना रखा है। पुत्री ने पिता से बंधन मुक्त कराने को कहा। जिसके बाद पीड़ित पिता उसकी तलाश में सिकंदराबाद पहुंचा और कोतवाली निरीक्षक से मिलकर उसे बंधन से मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।