Move to Jagran APP

पंकज बने मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष

जहांगीराबाद की मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद का रविवार को 24 साल बाद चुनाव हुआ। चार व्यापारियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मतदान हुआ। नवीन बंसल को एक वोट से हराकर पंकज गुप्ता अध्यक्ष चुने गए। व्यापारियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 11:36 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:08 AM (IST)
पंकज बने मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष
पंकज बने मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष

बुलंदशहर, जेएनएन। जहांगीराबाद: नगर की मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद का रविवार को 24 साल बाद चुनाव हुआ। चार व्यापारियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मतदान हुआ। नवीन बंसल को एक वोट से हराकर पंकज गुप्ता अध्यक्ष चुने गए। व्यापारियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।

loksabha election banner

चुनाव अधिकारी दामोदर दास कंसल व नीरज बंसल ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे, इसमें निवर्तमान अध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कृपाल सिंह लोधी, सभासद नवीन बंसल व प्रेम लोधी प्रत्याशी रहे। निर्धारित समय पर सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। कुल 235 मतों में से 234 मत डाले गए। इसमें पंकज गुप्ता ने 110 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी नवीन बंसल को एक मत से हरा दिया। सभासद नवीन बंसल को 109 मत प्राप्त हुए। वहीं प्रत्याशी कृपाल लोधी को 14 मत व प्रेम कुमार को एक वोट प्राप्त हुआ। नवनिर्वाचित मंडी अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि सबका साथ सबका विकास ही हमारा उद्देश्य है। मंडी में किसी भी व्यापारी को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत व परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान नवनिर्वाचित मंडी अध्यक्ष को समर्थकों ने फूल माला पहना कर बधाई दी। व्यापारियों ने बताया कि 24 साल बाद ऐसा हुआ कि अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.