Move to Jagran APP

जैविक खेती आज की जरूरत : डा. प्रभात

कृषि उत्पादन आयुक्त एवं बेसिक शिक्षा अपर मुख्य सचिव डा. प्रभात कुमार गुरुवार को पदमश्री से सम्मानित किसान और स्वीप के ब्रांड एंबेसडर भारत भूषण त्यागी के ग्राम बीहटा स्थित फार्म हाऊस पर पहुंचे। जैविक खेती से उत्पादित ब्रांड और कम लागत से अधिक उत्पादन की बारीकियां परखी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 10:37 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 10:37 PM (IST)
जैविक खेती आज की जरूरत : डा. प्रभात
जैविक खेती आज की जरूरत : डा. प्रभात

स्याना : कृषि उत्पादन आयुक्त एवं बेसिक शिक्षा अपर मुख्य सचिव डा. प्रभात कुमार गुरुवार को पदमश्री से सम्मानित किसान और स्वीप के ब्रांड एंबेसडर भारत भूषण त्यागी के ग्राम बीहटा स्थित फार्म हाऊस पर पहुंचे। जैविक खेती से उत्पादित ब्रांड और कम लागत से अधिक उत्पादन की बारीकियां परखी। इस दौरान उन्होंने जैविक खेती को आज के समय की जरूरत बताया।

loksabha election banner

डा. प्रभात कुमार ने फार्म हाऊस पर उगाई जा रही अलसी, हल्दी, मक्का, गन्ना, गेहूं, चना व मेथी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भारत भूषण त्यागी के फार्म हाउस परिसर में बने जैविक उत्पादक प्रशिक्षण प्रयोगशाला का भी शुभारंभ किया। इसमें जैविक विधि से उत्पादित खाद्य पदार्थो की जांच की जाएगी। किसानों को जैविक खेती को जागरुक करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि किसान आमदनी बढ़ाने के फेर में खेतों में रसायनिक उर्वरकों का अधिक प्रयोग कर रहा है। किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरुक होना चाहिए और कम लागत में अधिक उत्पादन की ओर बढ़ना चाहिए। कहा कि रसायनिक दवाइयों के प्रभाव से आम के बाग सूख रहे हैं जो भविष्य के लिए चिता की बात है। उन्होंने फार्म हाऊस में उत्पादित तेल, सरसों, शक्कर, दलीया और दाल के पैकिग होने की व्यवस्था भी परखी। उन्होंने भारत भूषण त्यागी से समूह बनाकर किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरुक करने का भी आह्वान किया। इस दौरान सीडीओ ईशा दुहन, उपनिदेशक कृषि विभाग आरपी चौधरी, उद्यान विभाग उपनिदेशक पंकज कुमार, जिला कृषि अधिकारी एके सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा. धीरेंद्र सिंह, पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह, एसडीएम सुभाष सिंह के अलावा जैविक किसान नरेंद्र त्यागी, राकेश त्यागी, संजय त्यागी, निर्दोष त्यागी, ग्राम प्रधान नकुल त्यागी, विपिन त्यागी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.