स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को मुस्तैद है सुरक्षाकर्मी
पंचायत उप चुनाव होने के बाद मत पेटिकाओं को पुलिस सुरक्षा के बीच ब्लाक परिसर में लाया गया। जहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मत पेटिकाओं को एक कमरे में रखा गया है।
बुलंदशहर, जेएनएन। पंचायत उप चुनाव होने के बाद मत पेटिकाओं को पुलिस सुरक्षा के बीच ब्लाक परिसर में लाया गया। जहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मत पेटिकाओं को एक कमरे में रखा गया है। जहां किसी के भी आने जाने की इजाजत नही है।
डिबाई ब्लाक के गांव रामपुर निवासी प्रधान पद के एक प्रत्याशी की मौत के बाद बीते रविवार को गांव में उपचुनाव हुआ था। उप चुनाव में 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। जहां गांव की सरकार बनाने के लिए गांव के मतदाताओं ने रविवार को अपने अपने मतों का प्रयोग किया। चुनाव समापन तक 64.2 प्रतिशत मत पड़े। मतदान के बाद मतपेटियों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डिबाई ब्लाक के परिसर में लाया गया। जहां अधिकारियों द्वारा चिह्नित किए गए एक कमरे को स्ट्रांग रूम बनाया गया था। जहां देर शाम को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को रखा गया। मंगलवार को मतगणना के दौरान इन मतपेटियों को बारी बारी से खोला जायेगा। भाकियू ने उठाई पुन: मतगणना की मांग
बुलंदशहर : भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति गुट के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप पुन: मतगणना कराने की मांग की।
भाकियू महाशक्ति गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंच शारीरिक दूरी पालन के साथ प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप पुन: मतगणना कराने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा कि जहांगीराबाद ब्लाक की कमरौली ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के प्रत्याशी महीपाल सिंह के जीतने के बाद भी तीन बार मतगणना कराई गई थी। आरोप है कि अंत में महिपाल सिंह को हरा दिया गया। उधर, वार्ड 24 पर जिपं सदस्य प्रत्याशी दीपाली चौधरी को जबरन हराया गया है। इसलिए इन दोनों प्रत्याशियों की दोबारा मतगणना कराना आवश्यक है। इस दौरान रौदास सिंह, महिपाल सिंह, रहीश, सुमित ठाकुर,धर्मेन्द्र सिसोदिया मौजूद रहे।