Move to Jagran APP

सड़कों पर निकले अफसर, लॉकडाउन में दिखी सख्ती

लॉकडाउन थ्री के तीसरे दिन यानि बुधवार को लॉकडाउन कराने में बेहद लापरवाही सामने आई थी। इसके बाद गुरुवार को खुद डीएम रविद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह सड़कों पर उतरे और उन्होंने खुद स्थिति का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 11:58 PM (IST)Updated: Fri, 08 May 2020 06:02 AM (IST)
सड़कों पर निकले अफसर, लॉकडाउन में दिखी सख्ती
सड़कों पर निकले अफसर, लॉकडाउन में दिखी सख्ती

बुलंदशहर, जेएनएन। लॉकडाउन थ्री के तीसरे दिन यानि बुधवार को लॉकडाउन कराने में बेहद लापरवाही सामने आई थी। इसके बाद गुरुवार को खुद डीएम रविद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह सड़कों पर उतरे और उन्होंने खुद स्थिति का जायजा लिया। यहीं नहीं अपने अधीनस्थ कई अधिकारियों को दोनों अधिकारियों ने आड़े हाथ भी लिया। यहीं कारण है कि गुरुवार को सड़कों पर लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराया गया। पुलिस भी हर स्थान पर मुस्तैद दिखी। वाहनों के चालान काटे गए। दैनिक जागरण ने लॉकडाउन को लेकर गुरुवार को भी पड़ताल की। आइए बताए कहां, कैसे और किस तरह से पुलिस ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया..। स्थान : शिकारपुर तिराहा

loksabha election banner

समय : 12:02

बुधवार को यहां पर वाहनों की लंबी कतार थी। एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। गुरुवार को यहां नजारा उल्टा दिखा। पुलिस भी थी और क‌र्फ्यू जैसे हालात थे। कुछ वाहन निकल तो रहे थे, लेकिन वह जरूरतमंद सामान लेकर जा रहे थे। जिन पर प्रशासन के द्वारा दिए गए पास चस्पा थे। स्थान : स्याना अड्डा चौराहा

समय : 12:10

यहां पुलिसकर्मी तैनात तो थे, लेकिन पुलिस बूथ में बैठकर ही लॉकडाउन का पालन करा रहे थे। इस चौराहे पर स्थित स्याना रोड पर मार्केट में केवल मेडिकल स्टोर खुले थे, लेकिन शारीरिक दूरी का पालन कराया जा रहा था। रोड पर कुछ वाहन तो दिखे, लेकिन यह वहीं लोग थे जो जरूरतमंद सामान के लिए बाहर निकले थे। स्थान : काला आम

समय : 12:20

यहां पर हर दिन पुलिस मुस्तैद रहती है। पुलिस की संख्या भी और स्थानों से अधिक रहती है। गुरुवार को यहां पर पुलिस ने सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन कराया। बेवजह घर से निकलने वालों के खिलाफ चालान और मुकदमे जैसी कार्रवाई की गई। लोगों को यहां पर पुलिस जागरूक करते हुए भी दिखी। स्थान : अंसारी चौराहा

समय : 12:30

यहां पर सुबह 11 बजे तक भीड़ दिखी। इसके बाद यहां भी क‌र्फ्यू जैसे हालात हो गए। गुरुवार को पुलिस ने यहां पर खूब सख्ती दिखाई। पुलिस ने लोगों से अपील भी की है कि वह अपने घरों से बाहर न निकले। इसलिए यहां पर भी लॉकडाउन के पालन के साथ साथ शारीरिक दूरी का पालन भी होता दिखा।

शहर के हर चौराहे पर पहुंचे डीएम-एसएसपी

गुरुवार को जिलाधिकारी रविद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह खुद शहर के हर चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने पहले गोपनीय रूप से व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने फोर्स को निर्देश दिए कि वह सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन कराए। दोनों अधिकारियों ने फोर्स को मास्क, साबुन, सैनिटाइजर आदि सामान भी बांटा। फोर्स से कहा गया कि वह खुद को भी बचाकर ड्यूटी का पालन करें।

हॉट स्पॉट पर होम डिलीवरी, रखा गया पूरा ख्याल

मोहल्ला ईटारोडी, मोहल्ला मदरसा खैराती, मोहल्ला साठा, संस्कार अस्पताल, कस्बा जहांगीराबाद, शिकारपुर का मंडी मोहल्ला, बुगरासी का मोहल्ला कंकरवाला, जिला महिला अस्पताल, राधानगर मोहल्ला, बीबीनगर का गांव निसुरखा, सिकंदराबाद का मोहल्ला मिर्दबाड़ा, छासियावाड़ा, किशोरी बाग हॉट स्पॉट है। गुरुवार को यहां रोजाना की तरह होम डिलीवरी हुई। डीएम एसएसपी ने दौरा किया। पुलिस लोगों को जागरूक करते हुए दिखी। यहां के लोग भी प्रशासन की मदद से पूरी तरह खुश नजर आए।

अधिकारी कहिन..

गुरुवार को शहर ही नहीं पूरे जिले में लॉकडाउन का पालन सख्ती के साथ हुआ। यह रोजाना हो रहा है। आगे भी होता रहेगा। हॉट स्पॉट पर होम डिलीवरी भी हो रही है। लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

रविद्र कुमार, जिलाधिकारी

--------------------

शहर ही नहीं, पूरे जिले में पुलिस मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रही है। जहां पर हमें लापरवाही दिखती है। वहां पर तैनात पुलिसकर्मी को दंडित किया जाता है। आगे भी यह सख्ती बरकरार रहेगी।

संतोष कुमार सिंह, एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.