डीएम से टॉवर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग
मंगलवार को नगर के आवास विकास-2 कालोनी की महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कालोनी में लग रहे टॉवर को तत्काल हटवाने पर जोर दिया।
बुलंदशहर: मंगलवार को नगर के आवास विकास-2 कालोनी की महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कालोनी में लग रहे टॉवर को तत्काल हटवाने पर जोर दिया। डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कालोनी में टॉवर लगाया जा रहा है। महिलाओं का आरोप है कि इसके लगने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने की आशंका सता रही है। जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को शारीरिक, मानसिक व अन्य क्षति होने की शंका भी घर कर रही है। उन्होंने टॉवर निर्माण कार्य को पूरी तरह से बंद करवाने की मांग की है। लोगों की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। वहीं कलक्ट्रेट में महिलाओं की नोकझोंक भी हुई। शिकायत करने वालों में पूनम, नीतू, रिकी, राजेश, रमा, मुनेश आदि रहीं।