पंचायत चुनाव : जिपं में एक, प्रधानी में सात पर्चे निरस्त
बुलंदशहर त्रिस्तरीय चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच का कार्य मंगलवार को पूरा हो गया। जिला पंचायत सदस्य के लिए एक पर्चा निरस्त हो जाने के कारण अब 577 प्रत्याशी मैदान में हैं। ग्राम प्रधान के सात बीडीसी के 27 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 352 पर्चे निरस्त हुए हैं।
बुलंदशहर:
त्रिस्तरीय चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच का कार्य मंगलवार को पूरा हो गया। जिला पंचायत सदस्य के लिए एक पर्चा निरस्त हो जाने के कारण अब 577 प्रत्याशी मैदान में हैं। ग्राम प्रधान के सात, बीडीसी के 27 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 352 पर्चे निरस्त हुए हैं।
त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूरा हो गया। जिला पंचायत सदस्यों के लिए कलक्ट्रेट में और अन्य तीन पदों ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन की जांच ब्लॉकों पर पूरी हुई। नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक पर्चा निरस्त हुआ है। वार्ड संख्या 23 से शौकेन्द्र नामांकन किया था। नामांकन में प्रस्तावक दूसरे वार्ड का होने के कारण पर्चा निरस्त किया गया है। जबकि नियम है कि प्रस्तावक भी उसी वार्ड का होना चाहिए, जिस वार्ड से उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया है। इस प्रकार जिला पंचायत के 52 वार्डों केलिए 577 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा बात करें ग्राम प्रधान की 946 सीटों के लिए हुए नामांकन की तो 946 सीटों पर 7085 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से सात के नामांकन पत्र जांच में निरस्त जाने के बाद अब 7078 प्रत्याशी मैदान में हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य की 1315 सीटों के लिए 6198 उम्मीदवारों ने नामांकन किया, जिनमें से 27 के नामांकन निरस्त हुए हैं, इसके बाद 6171 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी तरह से ग्राम पंचायत सदस्य की 12154 पदों के लिए 11164 ने नामांकन किया, जिनमें से 352 के पर्चे निरस्त हुए हैं। अब 10812 प्रत्याशी मैदान में हैं।
पंचायत चुनाव : आज होगी नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन
बुलंदशहर। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की जांच का कार्य पूरा हो गया है। बुधवार को नाम वापसी होगी। सुबह 8 बजे से 3 बजे तक नाम वापसी होगी। दोपहर 3 बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।