कुत्तों के हमले से नीलगाय का बच्चा जख्मी
तुलसीगढ़ी गांव में शुक्रवार सुबह नीलगाय के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक बच्चा गांव के जंगलों में अकेला घूम रहा था। जिस पर अचानक कुत्तों ने हमला बोल दिया। बड़ी मुश्किल ग्रामीणों ने बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और बच्चे का उपचार किया। इसके बाद वन विभाग की टीम बच्चे को अपने साथ ले गई।
बुलंदशहर, जेएनएन। तुलसीगढ़ी गांव में शुक्रवार सुबह नीलगाय के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक बच्चा गांव के जंगलों में अकेला घूम रहा था। जिस पर अचानक कुत्तों ने हमला बोल दिया। बड़ी मुश्किल ग्रामीणों ने बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और बच्चे का उपचार किया। इसके बाद वन विभाग की टीम बच्चे को अपने साथ ले गई।