युवती की हत्या कर सिर और अंगुलियां काट ले गए हत्यारे
की। लेकिन बरामद नहीं हो सके। पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष है। सीओ सिटी रविन्द्र सिंह का कहना है कि काफी प्रयास के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही शव की शिनाख्त व घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
बुलंदशहर : देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव उटरावली के जंगल में गुरुवार रात एक युवती की हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के लिए हत्यारे उसका सिर और अंगुलियां काटकर ले गए।
नई मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव उटरावली के लोग शुक्रवार सुबह जंगल की ओर पहुंचे तो वहां सड़क किनारे युवती का शव पड़ा था। सिर व हाथों की अंगुलियां गायब थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास सिर की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। बाएं हाथ की अंगुलियां व दाएं हाथ को पंजे के पास से काटा गया था। पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष है। सीओ सिटी रविंद्र सिंह का कहना है कि काफी प्रयास के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सका है। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दावा किया कि जल्द ही शव की शिनाख्त कर घटना का राजफाश किया जाएगा।