सांसद ने डोर-टू-डोर पोषाहार वितरण का किया शुभारंभ
देशव्यापी लॉकडाउन में केंद्रीय बाल एवं महिला विकास मंत्री स्मृति ईरानी की पहल पर शनिवार को सांसद डा. भोला सिंह ने डोर- टू- डोर पोषाहार वितरण का शुभारंभ किया। लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण भी किया।
बुलंदशहर, जेएनएन। देशव्यापी लॉकडाउन में केंद्रीय बाल एवं महिला विकास मंत्री स्मृति ईरानी की पहल पर शनिवार को सांसद डा. भोला सिंह ने डोर- टू- डोर पोषाहार वितरण का शुभारंभ किया। लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण भी किया।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए लगा लॉकडाउन में आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। केंद्र सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत गर्भवती, धात्री तथा किशोरियों को घर- घर जाकर पोषाहार का वितरण करने की शुरुआत की है। सांसद डा. भोला सिंह ने कहा कि सरकार महिला और बच्चों को लेकर काफी गंभीर है। केंद्रीय बाल एवं महिला विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों को घर पर जाकर पोषाहार वितरण कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।