सांसद ने वितरित किए मास्क और सैनिटाइजर
सांसद डा. भोला सिंह ने यमुनापुरम स्थित आवास पर लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी में जनता को धैर्य से काम लेना होगा। सरकार जनहित में अनेक योजना संचालित कर रही है पात्र व्यक्ति को प्रत्येक योजना का लाभ लेना चाहिए। लॉकडाउन के दौरान कहीं भी खाद्यान्न और चिकित्सीय सुविधाओं का अभाव आड़े नहीं आने दिया गया है।
बुलंदशहर, जेएनएन। सांसद डा. भोला सिंह ने यमुनापुरम स्थित आवास पर लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी में जनता को धैर्य से काम लेना होगा। सरकार जनहित में अनेक योजना संचालित कर रही है, पात्र व्यक्ति को प्रत्येक योजना का लाभ लेना चाहिए। लॉकडाउन के दौरान कहीं भी खाद्यान्न और चिकित्सीय सुविधाओं का अभाव आड़े नहीं आने दिया गया है। उन्होंने लॉकडाउन के नियम का पालन करते हुए ईद पर्व मनाने की अपील की।