विज्ञान प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहा पर्यावरण संरक्षण का मॉडल
सेंट मोमिना स्कूल की खानपुर शाखा में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण का प्रोजेक्ट आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी कलाकृतियां बनाकर दर्शकों का खूब ध्यान खींचा।
बुलंदशहर, जेएनएन। सेंट मोमिना स्कूल की खानपुर शाखा में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण का प्रोजेक्ट आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी कलाकृतियां बनाकर दर्शकों का खूब ध्यान खींचा।
प्रदर्शनी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रदर्शनी में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत पर आधारित विभिन्न माडल बनाकर प्रस्तुत किए। सानिया मुस्कान, रितिका, सिद्धि कौशिक ने सोलर सिटी माडल बनाया। साद मलिक, असद अली, अफनान, अनस चौधरी ने वाटर साइकिल का प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। पाचन तंत्र पर विद्यालय के छात्र जौजान, श्रुति व पीयूष ने शानदार माडल प्रस्तुत किये। कुछ छात्रों ने नाइट्रोजन साइकिल, वाटर फाल, लेयर आफ अर्थ, इंटीनरियर आफ अर्थ पर आधारित माडल पेश किए। आलिया, हर्ष वर्मा, रैयान, अरमान सैफी, जिया चौहान, काव्या सोनी, सिद्धी गर्ग, वंश कौशिक, कशिश और प्रतीक ने रंग बिरंगी कलाकृतियां बनाई। प्रबंधक सुमित कौशिक ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के महान वैज्ञानिक हैं। प्रधानाचार्य प्रीति बी अनिल ने बच्चों की सराहना की।