विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण का लाभ: अक्षय प्रताप

By JagranEdited By:
Published: Wed, 21 Nov 2018 09:47 PM (IST)

प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप ¨सह उर्फ गोपाल भैया ने कहा कि वह मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के विरोधी हैं। सर्वसमाज ...और पढ़ें

आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण का लाभ: अक्षय प्रताप
आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण का लाभ: अक्षय प्रताप

बुलंदशहर: प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप ¨सह उर्फ गोपाल भैया ने कहा कि वह मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के विरोधी हैं। सर्वसमाज को आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे उच्च जाति के लोगों को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।

बुधवार को वलीपुरा ¨सचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुंडा के निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने पिछले दिनों जनसत्ता पार्टी बनाने की घोषणा की थी। आयोग में पार्टी के नाम का प्रमाण-पत्र मिलने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायक राजा भैया ने कुंडा क्षेत्र से लगातार 25 साल तक प्रतिनिधित्व करने का रिकार्ड बनाया है। इसे लेकर समर्थकों की तरफ से लखनऊ के रमाबाई स्टेडियम में 30 नवंबर को राजा भैया का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने समर्थकों से 30 नवंबर को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।

एमएलसी ने कहा, जनसत्ता पार्टी सर्वसमाज को साथ लेकर चलेगी। पार्टी की प्राथमिकता में किसान सबसे ऊपर हैं। किसानों को फसलों की कीमत लागत मूल्य के हिसाब से मिलना चाहिए। पार्टी का उद्देश्य आमजन को सड़क, बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

मौके पर ठा. नवीन ¨सह, अजय चौहान, नरेश चौहान, तेजवीर ¨सह, जिला पंचायत सदस्य लाला प्रधान, प्रवीण चौहान, सुधीर चौहान व लोकेंद्र तेवतिया आदि मौजूद रहे।