मिस स्माइल रेखा तो फेयरवेल शिखा बनी
शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को इंटर की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि साधना राघव रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के अलावा विशेष अतिथि डा. अनीता गुप्ता अंशु गोयल ने संयुक्त रूप से किया।
बुलंदशहर, जेएनएन। शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को इंटर की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि साधना राघव रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के अलावा विशेष अतिथि डा. अनीता गुप्ता, अंशु गोयल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि छात्राएं छात्रों से कम नहीं है। उन्हें हर क्षेत्र में जाने की आजादी है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इस दौरान हुई एक प्रतियोगिता में मिस स्माइल रेखा चुनी गई तो मिस फेयरवेल शिखा को बनाया गया। वहीं, मिस ब्रेन कुमारी निधी गर्ग तो मिस व्यक्तित्व मीनाक्षी रही। स्कूल की प्रधानाचार्य डा. अनीता गर्ग ने परीक्षा से संबंधित छात्राओं को टिप्स दिए। बताया गया कि वह परीक्षा के दौरान अपना हौसला न खोए। मन को शांत करके परीक्षा दे। निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। साथ ही कहा गया कि वह परीक्षा के समय अधिक पढ़ाई करें। ताकि अच्छे फीसद अंक पा सके। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जज की भूमिका में नीतू गोयल रही।