Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यमंत्री अनिल शर्मा का शहर में पहुंचने पर स्वागत

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 29 Aug 2019 06:22 AM (IST)

    राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा का जिलेभर के भाजपाईयों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। शहरभर में दर्जनों गाड़ियों के साथ भाजपाईयों ने राज्यमंत्री का जुलूस निकाला।

    राज्यमंत्री अनिल शर्मा का शहर में पहुंचने पर स्वागत

    बुलंदशहर: राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा का जिलेभर के भाजपाईयों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। शहरभर में दर्जनों गाड़ियों के साथ भाजपाईयों ने राज्यमंत्री का जुलूस निकाला। इस दौरान शहर में कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यमंत्री ने भूड़ चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अंसारी रोड स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और फिर कालाआम चौराहा स्थित शहीद भगत सिंह और वलीपुरा पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सांसद डा. भोला सिंह के आवास पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भूड़ा चौराहा स्थित एक गार्डन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अनिल शर्मा का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने कहा कि अनिल शर्मा को मंत्री बनाकर मुख्यमंत्री ने जिले का मान बढ़ाया है। भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि अनिल शर्मा के संघर्ष और व्यवहार को देखते हुए ही कद बढ़ाया है। जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता महेन्द्र भैया ने कहा कि इनके मंत्री बनने से जिले के साथ ही आसपास के जिलों में भी विकास होगा। कार्यक्रम में सांसद डा. भोला सिंह, सदर विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही, स्याना विधायक देवेन्द्र लोधी, खुर्जा विधायक बिजेन्द्र खटीक, भाजयुमो क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष कुश शर्मा, सौरभ चौधरी, राजेश खटीक, शरद त्रिवेदी, संजीव गुप्ता, राजीव चौधरी, सुधीर शर्मा मौजूद रहे।

    काफिले से लगा जाम

    राज्यमंत्री अनिल शर्मा के शहर में निकाले गए जुलूस से सड़कों पर जाम लग गया। कालाआम पर जब मंत्री के काफिले से जाम लगा तो उसमे एम्बुलेंस भी फंस गई। एम्बुलेंस को पुलिस ने किसी तरह जाम से निकलवाया। शहर में आए दिन लगने वाले जाम से पब्लिक परेशान है।