Move to Jagran APP

न्यूनतम तापमान गिरा, ठिठुरन बढ़ी

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह को कोहरा आया और दोपहर के समय हल्की धूप खिली जोकि ठिठुरन से निजात दिलाने में नाकाफी साबित हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 11:28 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:05 AM (IST)
न्यूनतम तापमान गिरा, ठिठुरन बढ़ी
न्यूनतम तापमान गिरा, ठिठुरन बढ़ी

बुलंदशहर, जेएनएन। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह को कोहरा आया और दोपहर के समय हल्की धूप खिली, जोकि ठिठुरन से निजात दिलाने में नाकाफी साबित हुई।

loksabha election banner

मंगलवार को मौसम में कुछ बदलाव हुआ। न्यूनतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह के समय कोहरा आया। इसके बाद करीब 11 बजे सूरज निकला और धूप हल्की रही। न्यूनतम तापमान गिरने के कारण मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह शाम सर्दी का सितम बरकरार बना हुआ है। मौसम विभाग अब 26 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जता रहा है। न्यूनतम तापमान सात और आठ डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। इसके चलते रात की सर्दी बरकार रहेगी, जबकि साफ मौसम में धूप खिलने से दिन में सर्दी का अहसास कम होगा। बदलते मौसम में लोग सर्दी की चपेट में आ रहे हैं। इसके चलते जिला अस्पताल में सर्दी जनित बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. चन्द्रप्रकाश का कहना है कि तापमान बढ़ भी जाए तो गर्म कपड़े न उतारें। ठंडी जीचों के सेवन से बचें और गुनगुना पानी ही पीएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.