Move to Jagran APP

खुली बैठक में व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को गिनाई समस्याएं

जेएनएन बुलंदशहर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में विभिन्न व्यापार मंडलों ने बैठक में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखी। मांग के बावजूद उनके निस्तारण न होने पर रोष जताया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 11:08 PM (IST)
खुली बैठक में व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को गिनाई समस्याएं
खुली बैठक में व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को गिनाई समस्याएं

जेएनएन, बुलंदशहर: उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में विभिन्न व्यापार मंडलों ने बैठक में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखी। मांग के बावजूद उनके निस्तारण न होने पर रोष जताया। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी समस्याओं के संबंध में संबंधित विभागों से उन्हें दूर कराने का आश्वासन दिया। साथ ही व्यापारियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

loksabha election banner

शुक्रवार को नगर के काजीबाड़ा मोहल्ला स्थित सब्जी मंडी में आर्य समाज मंदिर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों के केंद्रीय मंडल ने नगर की समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। इस दौरान बैठक में पहुंचे एसडीएम रवि शंकर सिंह व सीओ नम्रता श्रीवास्तव के समक्ष व्यापारियों ने नगर की प्रमुख समस्या रखी। बताया कि नगर के बाजारों में कई जगह सड़के टूटी हुई है। बरसात में समुचित सफाई न होने व मांग के बावजूद नालियों से अतिक्रमण नहीं हटने के कारण जलभराव रहता है। साथ ही वर्षों से बिजली तार नहीं बदले गए। जर्जर तारों के चलते बिजली आपूर्ति आए दिन बाधित रहती है। उद्योग व्यापार मंडल नगराध्यक्ष डा.नवीन राजपूत ने कहा कि नगर में ई रिक्शा की तादात बढ़ती जा रही है। बाजारों में उनके कारण ही जाम की समस्या बनी रहती है और परेशानी व्यापारियों को उठानी पड़ती है। नितिन जैन ने कहा कि नाले नालियों में गोबर बहाया जा रहा है। निराश्रित गोवंशों को सब्जी मंडी समेत प्रमुख बाजारों में डेरा रहता है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा नगर में अवैध पशु कटान रोकने, सुलभ शौचालय, खुले में मीट बिकने, सब्जी मंडी में अतिक्रमण समेत अन्य समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। एसडीएम रविशंकर सिंह ने विभागीय समस्याओं के संबंध में शीघ्र संबंधित अधिकारियों को अवगत करा उन्हें दूर कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन व प्रशासन हर स्तर से व्यापारियों के साथ है। लेकिन व्यापारियों को भी समस्याओं को दूर कराने में प्रशासन की सहयोग की आवश्यकता है। सीओ नम्रता श्री वास्तव ने व्यापारियों को प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने और संचालन व संचालन डा. नवीन राजपूत ने किया। मौके पर उद्योग व्यापार मंडल समेत अन्य व्यापार मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता समेत व्यापारीगण मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.