महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पति को हत्या की धमकी
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की। महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपित ने हत्या की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुलंदशहर, जेएनएन। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की। महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपित ने हत्या की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला ने बताया कि 21 अक्टूबर को वह किसी काम से अपने पति के साथ भूड़ चौराहे पर आई थी। आरोप है कि गांव के ही युवक ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जब वह भूड़ चौराहे पर पहुंची तो उसके पति एक दुकान से सामान लेने लगे तो आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पति ने विरोध किया तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। देहात कोतवाली के कार्यवाह प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित जोबा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।