Move to Jagran APP

खिचड़ी का वितरण कर श्रद्धाभाव से मनाई मकर संक्रांति

जिले भर में मकर संक्रांति का पर्व विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ जगह-जगह स्टाल लगाकर लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 11:50 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 06:09 AM (IST)
खिचड़ी का वितरण कर श्रद्धाभाव से मनाई मकर संक्रांति
खिचड़ी का वितरण कर श्रद्धाभाव से मनाई मकर संक्रांति

बुलंदशहर, जेएनएन। जिले भर में मकर संक्रांति का पर्व विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ जगह-जगह स्टाल लगाकर लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद का वितरण किया गया।

loksabha election banner

नगर के राजेबाबू पार्क में हिदू जागरण मंच मकर संक्रांति पर्व पर विधि -विधान के साथ पूजा अर्चना कर स्टाल लगा कर खिचड़ी का वितरण किया। मंच के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि भारत त्यौहार का देश हैं। जहां हर दिन कोई न कोई त्योहार मनाया जाता रहता है। भारतीय त्योहार हमें एकजुटता और भाईचारे के साथ रहने का संदेश देते है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया जाता है। प्रसाद का वितरण हमें सहभोज के लिए प्रेरित करता है। सहभोज से हमारे बीच की दूरियां कम होती है तथा ऐसे कार्यक्रमों से आपसी सौहार्द प्रगाढ़ होता है। त्योहारों पर सहभोज का आयोजन कराना चाहिए। सबसे पहले साधु -संतों को प्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। वहीं एक -दूसरे को मकर संक्रांति की शुभ कामनाएं दी। इस दौरान देवेन्द्र भारद्वाज, शैलेन्द्र परमार,डा. वीरेन्द्र , रजनीश राणा, अंकित परमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.