फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्नों ने दिखाया जलवा
जीनियस पब्लिक स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चे विभिन्न तरह के परिधानों में सजकर पहुंचे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 09:12 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 09:12 PM (IST)
छतारी: जीनियस पब्लिक स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चे विभिन्न तरह के परिधानों में सजकर पहुंचे। जिसके बाद बच्चों ने रैंप शो भी किया। जिसमें छात्र दिवस, अमन, ¨प्रस, शुभ, नितिन, वंश और छात्राओं में अक्षिता, समृद्धि, दिव्यांशी, हर्षिता, वैष्णवी, जैनव आदि ने मार्डन ड्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रबंधक डीके शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा और प्रधानाचार्य विनोद कुशवाहा ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही बच्चों को दीवाली पर्व की बधाई देते हुए उन्हें पर्व के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें