यात्रीगण कृपया ध्यान दें! फरक्का करीब 20 घंटे लेट रही, लिच्छवी एक्सप्रेस भी दो घंटे विलंब से चली
दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर ट्रेनों के लगातार लेट होने से यात्री परेशान हैं। शनिवार को फरक्का एक्सप्रेस 20 घंटे और लिच्छवी ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
फरक्का एक्सप्रेस खुर्जा में 20 घंटे देरी से पहुंची।
लिच्छवी एक्सप्रेस भी 2 घंटे विलंब से चली।
दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर ट्रेनों में भी लगातार देरी।
संवाद सहयोगी, खुर्जा (बुलंदशहर)। दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों का लगातार लेट चलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी कई एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रहीं, जिस कारण यात्री परेशान दिखाई दिए।
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर फरक्का एक्सप्रेस करीब 20 घंटे, पुरानी दिल्ली से चलकर टूंडला जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन ढाई घंटे, सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा, अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस एक घंटा, कोलकाता से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली हावड़ा कालका मेल एक घंटा, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा देरी से खुर्जा जंक्शन पर पहुंची। जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
