खुर्जा जंक्शन पर पांच घंटे देरी से पहुंची महानंदा, फरक्का एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से चली
खुर्जा जंक्शन पर दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को महानंदा एक्सप्रेस पांच घंटे ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
महानंदा एक्सप्रेस खुर्जा जंक्शन पर पांच घंटे देरी से पहुंची।
फरक्का एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब।
कई अन्य ट्रेनें भी देरी से चलने से यात्री होते रहे परेशान।
संवाद सहयोगी, खुर्जा (बुलंदशहर)। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों के लेट रहने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी कई एक्सप्रेस ट्रेने अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रहीं। शनिवार को अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से आई। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर, के अलावा बठिंडा से चलकर मालदा की तरफ जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा, पुरानी दिल्ली से चलकर टूंडला तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दो घंटे, कोलकाता से चलकर चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली हावड़ा कालका मेल एक घंटा, कटिहार से चलकर अमृतसर तक जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई। जिस कारण यात्रियों को उमसभरी गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
