करवा चौथ: महिलाओं को पसंद आ रहीं 'पोजीशन प्रिंट' और 'डोला सिल्क' साड़ियां!
बुलंदशहर के बाजारों में करवा चौथ की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। वे खास तौर पर ...और पढ़ें

बुलंदशहर के बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं।
HighLights
करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाएं कर रहीं खरीदारी।
शोरूम एवं प्रतिष्ठानों पर विभिन्न वैराइटी की साड़ी एवं सूट की बिक्री।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। नवरात्र और दशहरे के बाद अब करवा चौथ पर्व को लेकर बाजार में तैयारी दिखने लगी है। महिलाएं बाजार में बड़े-बड़े शोरूम एवं प्रतिष्ठानों पर खरीदारी को पहुंचने लगी है। जहां पोजीशन प्रिंट एंब्रायडरी (कढ़ाई) डिजाइनर साड़ी और उनकी पसंद बन रहे हैं।
सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे अधिक महत्व रखने वाले पर्व करवा चौथ नजदीक है। इसके चलते बाजार में रौनक दिखाई देने लगी है। दुकानों पर भी विभिन्न वैराइटी की साड़ी मौजूद हैं। इनमें सुहाग का प्रतीक लाल रंग की साड़ी व सूट अधिक पसंद किया जा रहा है। महिलाएं अपनी पसंद के साड़ी और सूट खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचने लगी हैं।
इससे दुकानदारों के चेहरे भी चमक रहे हैं। उन्होंने भी महिलाओं को लुभाने के लिए खूब तैयारी कर रखी है। अंसारी रोड बाजार स्थित दुकानदार अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि करवा चौथ पर लाल रंग के सूट और साड़ी की खरीदारी को लेकर महिलाओं में ज्यादा उत्साह बना रहता है।
शोरूम पर डोला सिल्क, पोजीशन प्रिंट एंब्रायडरी (कढ़ाई), राॅ सिल्क, मटका सिल्क, काजीवरम सिल्क, डिजाइनर साड़ी एवं सूट महिलाओं को खूब भा रहे हैं। इसके अलावा प्रतिष्ठान पर दो ग्राम सोने की साड़ी भी उपलब्ध है।
सालभर या इससे अधिक समय के बाद यदि कोई ग्राहक आकर वापस करता है, तो उसे 25,000 रुपये की वापसी भी ले रहे हैं। शोरूम पर काफी महिलाएं पहुंच रही हैं। हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उनके अनुसार विभिन्न वैराइटी वाजिब दाम में उपलब्ध है।
साड़ी - दाम
- डोला सिल्क : 2500 - 4000
- बिना एंब्रायडरी पोजीशन प्रिंट : 2500 - 4000
- पोजीशन प्रिंट एंब्रायडरी : 5000 - 7000
- रा सिल्क : 3000 - 10,000
- मटका सिल्क : 6000 - 15000
- काजीवरम सिल्क : 10,000 - 50,000
- दो ग्राम सोने वाली : 1,25,000
